{"_id":"64a44c0d2890bbac150d2e18","slug":"3000-farmers-will-get-compensation-from-adm-office-instead-of-court-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-12111-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कोर्ट की जगह एडीएम कार्यालय से मिलेगा 3000 किसानों को मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कोर्ट की जगह एडीएम कार्यालय से मिलेगा 3000 किसानों को मुआवजा
विज्ञापन
यमुना प्राधिकरण ने दी कृषकों को राहत
अधिग्रहण और बैनामा पर खरीदी जमीन के मुआवजा का भी अंतर खत्म होगा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने अधिग्रहण के बाद मुआवजा नहीं उठाने वाले 3000 किसानों को राहत दी है। किसानों को कोर्ट की जगह अपर जिलाधिकारी भूआधिपत्य कार्यालय से मुआवजा मिलेगा। साथ ही अधिग्रहण और बैनामा पर खरीदी जमीन के मुआवजा का भी अंतर खत्म होगा। इसके लिए प्राधिकरण को करीब 50 करोड़ रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
यमुना प्राधिकरण ने 2010-11 में 29 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया था। तब इन गांवों के करीब 3000 किसानों ने मुआवजा नहीं लिया था। प्राधिकरण ने किसानों का मुआवजा ट्रेजरी में जमा कर दिया और जमीन पर कब्जा लेकर काम शुरू कर दिया। कोर्ट केस के कारण किसानों को मुआवजा लेने में काफी परेशानी होती है। उनको कोर्ट के माध्यम से मुआवजा मिलता है, लेकिन प्राधिकरण ने एडीएम एलए कार्यालय से मुआवजा देने की व्यवस्था की है। इस संबंध में शासन से आदेश जारी हो चुका है। वहीं उस समय किसानों की जगह का अधिग्रहण के साथ-साथ बैनामा से भी जमीन खरीदी गई थी। अधिग्रहण और किसानों से सीधे जमीन खरीदने की दर में अंतर था। सीधे जमीन खरीदने वालों को अधिक मुआवजा मिला था।
यमुना प्राधिकरण के अफसरों का कहना है कि जिन किसानों ने मुआवजा नहीं उठाया है, उनको अब एक समान मुआवजा दिया जाएगा। जिस दर से सीधी जमीन खरीदी थी, उस दर से अधिग्रहण का मुआवजा मिलेगा। इस अंतर को खत्म करने के लिए प्राधिकरण करीब 50 करोड़ रुपये अधिक खर्च करेगा। प्राधिकरण यह प्रस्ताव 11 जुलाई को होने वाली बोर्ड बैठक में ले जाएगा। उधर यमुना प्राधिकरण जल्द नौ गांवों में अतिरिक्त मुआवजा बांटेगा। बृहस्पतिवार को अच्छेजा बुजुर्ग गांव से इसकी शुरुआत होगी। यहां 250 किसानों को अतिरिक्त मुआवजा मिलेगा। इन किसानों को अतिरिक्त मुआवजा मिलने से सेक्टर-20 के 450 आवासीय भूखंडों पर कब्जा देने का रास्ता साफ हो जाएगा।