फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   3 duty magistrate in contanment zone

कंटेनमेंट जोन के गांवों में तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

Mon, 04 May 2020 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
3 duty magistrate in contanment zone
नूंह। उपायुक्त पंकज ने कोविड-19 के संबंध में पारित आदेशों की पालना व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। रा.व.मा.वि. देवला नंगली के प्राचार्य फारुक अहमद को देवला नंगली कंटेनमेंट जोन के गांव व बारोटा के साथ लगते बफर जोन के गांव कंवरसिका, खेड़ली कंकर, बड़ेलाकी, खानपुर, आटा, रोजका-मेव आदि गांवों का ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। योगेश कुमार उपमंडल अभियंता पंचायती राज को कंटेनमेंट जोन के गांव डुगेजा, बुबलहेड़ी, जाख, लाहबास तथा इसके साथ लगते गांव घटनवास, मोहम्मदपुर-बास, पिपरौली, बादली, लुहिंगा कलां आदि ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं अहमद खान उपमंडल अभियंता पंचायती राज को कंटेनमेंट जोन के गांव बिछौर, घिड़ा, सिंगार, सिरौली व इनके साथ लगते गांव नवलगढ़, नीमका, लफूरी, हाजीपुर, मिल्कपुरी, राजपुर, रसूलपुर, जहटाना आदि का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी अपने-अपने कंटेनमेंट गांव व बफर जोन के गांव में ड्यूटी मजिस्ट्रेट का कार्य देखेंगे तथा समय-समय पर सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों की पालना करवाना सुनिश्चित कराएंगे। जिलाधीश ने अपने आदेशों में कहा है कि संबंधित उपमंडल अधिकारी नागरिक अपने-अपने उपमंडल में ओवरऑल इंचार्ज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed