फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   3 arrested for illegal cattle business

गोतस्करों ने की पुलिस पर फायरिंग, तीन गिरफ्तार

Fri, 21 Feb 2020 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
3 arrested for illegal cattle business
नूंह/पुन्हाना। गो टास्क टीम नूंह ने रेवासन गांव के पास शुक्रवार को एक ट्रक में गोमांस भरकर पुन्हाना से दिल्ली ले जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग भी की गई। ट्रक से करीब 5500 किलोग्राम बीफ बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोसंवर्धन अधिनियम और पुलिस पर जानलेवा हमला करने सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गो टास्क टीम नूंह के इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली की पुन्हाना की ओर से एक ट्रक में करीब 5500 किलोग्राम गोमांस भरकर दिल्ली लाया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने हिरमतला गांव के पास नाकेबंदी की। जैसे ही पुलिस ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया गया तो आरोपियों ने गाड़ी नहीं रोकी और वहां से तेज रफतार से भागना का प्रयास किया। उसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया। पुलिस की गाड़ी को पास आता देख तस्करों ने गाड़ी से सीधा फायर किया। आरोपी कई किलोमीटर तक गाड़ी को भगाते रहे। गांव रेवासन के केएमपी पुल के पास जाम लगा होने से आरोपी गाड़ी को छोड़कर भागने लगे। उस दौरान पुलिस ने भागकर तीनों तस्करों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पकडे़ गए आरोपियों की पहचान शाहिद ड्राइवर, अलीम के रूम में हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, बीफ की तस्करी करने सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक कट्टा, एक कारतूस भी बरामद हुआ है। आरोपियों को अदालत से पुलिस रिमांड पर लेकर बाकी की जानकारी हासिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed