फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   3 accused arrested with banned cigarettes worth Rs 20 lakh

दिल्ली, गाजियाबाद व बागपत के ध्यानार्थ : 20 लाख रुपये की प्रतिबंधित सिगरेट के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Jul 2025 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
3 accused arrested with banned cigarettes worth Rs 20 lakh
20 लाख रुपये की प्रतिबंधित सिगरेट के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 किग्रा गांजा व दो कारें भी बरामद कीं
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कोतवाली दनकौर पुलिस ने रविवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे के सलारपुर अंडरपास के पास से 20 लाख रुपये की अवैध सिगरेट के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कोरिया में बनी एस-लाइट सिगरेट के 8 हजार पैकेट, तीन किग्रा गांजा और दो कारें बरामद की हैं।
पुलिस का कहना है कि इस सिगरेट को भारत में बेचा नहीं जा सकता है। आरोपी असम से लेकर यहां के कॉलेज व आसपास की दुकानों पर सप्लाई करते हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान शाहरुख निवासी भजनपुरा दिल्ली, यासीन निवासी किदवई बागपत और इमरान निवासी लोनी गाजियाबाद के रूप में हुई है। दनकौर कोतवाली पुलिस को शनिवार रात सिगरेट की खेप आने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस की कई टीमों को यमुना एक्सप्रेसवे के रास्तों पर लगाया गया। गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है। कोरिया की यह सिगरेट भारत में काफी युवाओं की पसंद है और धड़ल्ले से बिक भी रही है। ऐसे में गिरोह ने युवाओं को अपना निशाना बनाया हुआ है। पिछले कई वर्षों से स्कूल-कॉलेजों के आसपास की दुकानों पर सिगरेट की आपूर्ति कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि अगले चरण में अब दुकानों की जांच होगी। अगर किसी पर यह सिगरेट मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मेडिकल स्टोर संचालक है इमरान
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अवैध सिगरेट और गांजा तस्करी के साथ-साथ अपना काम भी करते हैं। इसी कारण से कई सालों से पुलिस गिरफ्त से दूर रहे। आरोपी इमरान मेडिकल स्टोर का संचालक है, जबकि अन्य दोनों आरोपी टैक्सी चलाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन असम से नशे के समान की तस्करी के आरोप में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कोरिया की बनी सिगरेट और गांजा बरामद किया गया है। सिगरेट को यहां पर बेचने की अनुमति नहीं है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। - सुधीर कुमार, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed