फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   29 bike riders who came to race were returned from the border

रेस लगाने आए 29 बाइक सवारों को बॉर्डर से लौटाया

Mon, 14 Feb 2022 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
29 bike riders who came to race were returned from the border
नोएडा। दिल्ली और हरियाणा से नोएडा एक्सप्रेसवे व यमुना एक्सप्रेसवे पर स्टंट करने और रेस लगाने के लिए आए 29 बाइकर्स को ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी देकर बॉर्डर से लौटा दिया। तीन सप्ताह में 105 से अधिक बाइकर्स को पुलिस ने डीएनडी, कालिंदी कुंज और चिल्ला बार्डर समेत अन्य मार्गों पर तैनात रहकर लौटाया है। इसके बावजूद हर रविवार को बाइकर्स नोएडा रेस लगाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि बाइकर्स को नोएडा न आने की चेतावनी दी जा रही है, लेकिन तीन सप्ताह से उन्हें रोका जा रहा है। अब उनकी बाइक का नंबर, नाम व पता आदि लेना शुरू कर दिया गया है। यदि फिर से बॉर्डर पर आते हुए दिखाई देते हैं तो वाहन को जब्त करके कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नियम तय करने को अधिकारियों ने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्रेनो से आगरा तक लगाते हैं रेस
दिल्ली-हरियाणा से महंगी और रेसिंग बाइक से कुछ युवा दोनों एक्सप्रेसवे पर रेस लगाते हैं। सुबह छह बजे से नोएडा में प्रवेश करने लगते हैं और यमुना एक्सप्रेसवे पर एकत्र हो जाते हैं। इसके बाद मथुरा और आगरा तक रेस लगाते हैं। सभी छुट्टी के दिन ही आते हैं। इनके साथ युवतियां भी होती हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन से प्रत्येक रविवार को कालिंदी कुंज, डीएनडी, चिल्ला बॉर्डर और यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट आदि से होकर रेस लगाने के लिए बाइकर्स जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed