{"_id":"6913a139ec7ceb1dc606fca2","slug":"278-colleges-did-not-update-student-profile-data-na-news-c-174-1-sagr1037-148689-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 278 कॉलेजों ने छात्र प्रोफाइल का डाटा नहीं किया अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 278 कॉलेजों ने छात्र प्रोफाइल का डाटा नहीं किया अपडेट
Wed, 12 Nov 2025 02:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। बार-बार की चेतावनी के बाद भी जिले के कॉलेज संचालक छात्र प्राेफाइल डाटा अपेडट करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने छात्र प्रोफाइल को अपडेट न करने वाले 278 कॉलेजों को चेतावनी दी है। उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि जल्द छात्र प्राेफाइल का कार्य पूर्ण किया जाए।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि छात्र प्रोफाइल पूर्ण करने के लिए कई बार प्रधानाचार्यों को जानकारी दी जा चुकी है। इसके बाद भी ग्रामीण अंचल के 270 और नगर क्षेत्र के आठ कॉलेजों सहित कुल 278 कॉलेजों का छात्र प्रोफाइल अधूरा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रधानाचार्य प्राथमिकता के साथ छात्र प्रोफाइल का कार्य एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि समय से प्रोफाइल तैयार नहीं होता है तो किसी भी प्रकार की विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगेे।
7
विकास खंड- प्रोफाइल पूर्ण नहीं करने वाले काॅलेजों की संख्या
बरनाहल- 21
बेवर- 29
घिरोर- 26
जागीर- 25
करहल- 24
किशनी- 32
कुरावली- 33
मैनपुरी- 30
सुल्तानगंज- 50
नगरक्षेत्र- 08