फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2.75 crore was sent to two banks and six institutions

Noida News: दो बैंकों व छह संस्थानों को भेजे थे 2.75 करोड़

Sat, 11 Oct 2025 02:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 11 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
2.75 crore was sent to two banks and six institutions
लखनऊ। विकासनगर निवासी सेवानिवृत्त वरिष्ठ बैंक कर्मी सिद्धार्थ नाथ को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 2.75 करोड़ रुपये ठगने वाले साइबर जालसाजों ने रकम दक्षिण भारत की दो बैंकों व छह संस्थानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कराई थी। यह बात साइबर क्राइम पुलिस की जांच में सामने आई है। थानाध्यक्ष विकासनगर आलोक सिंह के मुताबिक मामले में केस दर्ज कर जांच साइबर क्राइम पुलिस को ट्रांसफर की गई थी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि छह संस्थानों में से एक दिल्ली में स्थित है। मामले की जांच साइबर क्राइम थाने की पुलिस को दी गई थी। साइबर क्राइम थाने की पुलिस संबंधित बैंकों और संस्थानों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। जिस नंबर से सेवानिवृत्त वरिष्ठ बैंक कर्मी को कॉल की गई थी, उसकी जांच की जा रही है। नंबरों को ट्रेस कर जालसाजों की लोकेशन पता की जा रही है।
विज्ञापन


शिकायत में देरी से रकम नहीं हो सकी फ्रीज

थानाध्यक्ष ने बताया कि ठगी होने के काफी दिन बाद पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इस कारण रकम फ्रीज नहीं हो सकी है। आशंका है जालसाजों ने संस्थानाें में जमा रकम को दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर किया है। सिद्धार्थ 24 घंटे में शिकायत दर्ज कराते तो कुछ रकम फ्रीज की जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिगड़ी तबीयत, चल रहा इलाज

पीड़ित सेवानिवृत्त वरिष्ठ बैंककर्मी के भाई ने बताया कि जीवन भर की पूंजी हड़पे जाने के कारण सिद्धार्थ की तबीयत काफी बिगड़ गई है। घरवाले उन्हें अपने साथ शहर से बाहर ले गए हैं। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed