{"_id":"68baeb4d8fefbd769507b39d","slug":"27-trains-cancelled-18-diverted-due-to-closure-of-old-railway-bridge-noida-news-c-340-1-del1011-103793-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुराने रेलवे पुल के बंद होने से 27 ट्रेनें रद्द, 18 डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुराने रेलवे पुल के बंद होने से 27 ट्रेनें रद्द, 18 डायवर्ट
विज्ञापन
दो दिनों में करीब 170 से अधिक ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
यमुना पर पुराने रेलवे पुल के बंद होने से शुक्रवार को दिल्ली मंडल की 27 ट्रेनें रद्द कर दी गईं जबकि 18 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया। रद्द की गईं ट्रेनों में प्रमुख रूप से सहारनपुर–दिल्ली सुपरफास्ट (20412), सिद्धबली जनशताब्दी (12037), पुरनागिरी जनशताब्दी (12035), मुरादाबाद–दिल्ली पैसेंजर (54307), शामली–दिल्ली पैसेंजर (54058) सहित कई ईएमयू व डीएमयू सेवाएं शामिल हैं।
वहीं, 18 लंबी दूरी की ट्रेनें डायवर्ट की गईं। इनमें फारक्का एक्सप्रेस (15744), ब्रह्मपुत्र मेल (15657), पद्मावत एक्सप्रेस (14208), कैफियत एक्सप्रेस (12226), रानीखेत एक्सप्रेस (15013), मसूरी एक्सप्रेस (14041), कालिंदी एक्सप्रेस (14118) आदि ट्रेनें शामिल हैं इन्हें नई दिल्ली, सब्जी मंडी, साहिबाबाद, निजामुद्दीन और शकरपुर बस्ती के रास्ते निकाला गया।
साथ ही, कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें शाहदरा व गाजियाबाद से शॉर्ट-टर्मिनेट या शॉर्ट-ओरिजिनेट की गईं। प्रभावित ट्रेनों में दिल्ली–सहारनपुर मेमू (64027), दिल्ली–अलीगढ़ मेमू (64102), दिल्ली–शामली मेमू (64021) भी शामिल हैं। बता दें कि दो दिनों में करीब 170 से अधिक ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुईं हैं।