फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   250 children passed the Super-100 eligibility test

Noida News: सुपर-100 पात्रता परीक्षा में 250 बच्चे सफल

Sun, 25 Jan 2026 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
250 children passed the Super-100 eligibility test
पिनगवां । हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों का सकारात्मक असर अब साफ तौर पर नजर आने लगा है। दिसंबर माह में खंड स्तर पर आयोजित सुपर-100 पात्रता परीक्षा में पिनगवां खंड के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर शिक्षा विभाग की मेहनत को सफल साबित किया है।
विज्ञापन

इस पात्रता परीक्षा में खंड के लगभग 250 बच्चों ने सफलता हासिल की, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। खास बात यह रही कि पिनगवां खंड के मामलीका गांव के 9 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे गांव और खंड का नाम रोशन किया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि अब क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को लेकर किसी तरह की कमी नहीं रह गई है। शिक्षा अधिकारियों द्वारा लगातार किए जा रहे औचक निरीक्षण और निगरानी का सीधा लाभ बच्चों को मिल रहा है। मामलीका स्कूल के प्रभारी सोहराब खान ने बताया कि लेवल-2 की परीक्षा 30 जनवरी 2026 को आयोजित होगी और उन्हें उम्मीद है कि बच्चे इसमें भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी पुनहाना वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने सफल विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed