फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   25 thousand bounty involved in looting from accountant caught in encounter

Noida News: मुनीम से लूट में शामिल 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में पकड़ा

Wed, 30 Jul 2025 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
25 thousand bounty involved in looting from accountant caught in encounter
शामली में पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश लुकमान उर्फ लुक्की। स्रोत पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम के साथ मुठभेड़ में करीब दो माह पहले मुनीम अनिल कुमार से जीएसटी अधिकारी बनकर 32 लाख रुपये की लूट में शामिल बदमाश लुकमाान उर्फ लुक्की पैर में गोली लगने से घायल हुआ है जबकि उसका साथी मौके से भाग गया। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट के 55 हजार रुपये, तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की चोरी की बाइक बरामद की है।
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि सोमवार देर रात कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को सूचना मिली कि दो महीने पहले तीन जून को मेरठ से लौट रहे पानीपत के धागा व्यापारी के मुनीम अनिल निवासी कहलपा थाना बड़ौदा जनपद सोनीपत और चालक सतनाम निवासी नूरवाला पानीपत से 32 लाख रुपये की लूट की घटना में शामिल बदमाश अपने साथी के साथ बाइक से शामली की तरफ से मेरठ की ओर जाने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मेरठ-करनाल हाईवे पर हसनपुर गेट के निकट चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान आई बाइक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस टीम पर फायर कर बहावड़ी वाले मार्ग की तरफ भाग निकले। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि घायल बदमाश लुकमान उर्फ लुक्की निवासी गांव भनवाड़ा थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर है और मौके से भागे उसके साथी का नाम विक्की बताया। पूछताछ में उसने बताया कि लूट की रकम में उसके हिस्से में दो लाख रुपये आए थे। उसने बाकी रकम खर्च होना बताया। तमंचा व कारतूस को मेरठ से खरीदा जाना और बाइक को मुजफ्फरनगर से चोरी करना बताया।
एसपी के मुताबिक लुकमान मुनीम की गाड़ी की रेकी करने में शामिल रहा था। उस पर पूर्व में मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना और रतनपुरी में 20 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

वहीं, मुनीम से लूट में शामिल सात बदमाश अब तक जेल जा चुके हैं। एसपी ने बताया आठ जून को मोहित, शुभम उर्फ गौरव, अमरजीत, गुलशन, रवि और राहुल को गिरफ्तार किया था। आरोपी रोहन भाटी निवासी गांव खैला कोर्ट में समर्पण कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed