फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   25 pump houses equipped with automation, plants to attract birds also planted

Noida News: ऑटोमेशन से लैस हुए 25 पंप हाउस, पक्षियों को लुभाने वाले पौधे भी लगाए

Wed, 04 Dec 2024 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 06:27 PM IST
विज्ञापन
25 pump houses equipped with automation, plants to attract birds also planted
फोटो
विज्ञापन

ऑटोमेशन से लैस हुए 25 पंप हाउस, पक्षियों को लुभाने वाले पौधे भी लगाए
- तकनीकी फॉल्ट होने पर अलार्म भी बजेगा, पंप हाउस के रेनोवेट होने तक जारी रहेगा अभियान


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग ने अब तक 25 पंप हाउसों को चमका दिया है। इन पंप हाउसों को न सिर्फ रंग-रोगन के साथ बल्कि तकनीक के लिहाज से भी अपडेट किया जा रहा है। पक्षियों को लुभाने वाली हरी घास, पेड़-पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाई जा रही है। इन पंप हाउसों को ऑटोमेशन सिस्टम से लैस कर दिया गया है, इससे जलापूर्ति में भी सुधार हुआ है। साथ ही मेंटेनेंस का खर्च भी घटा है।

ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने जल विभाग की टीम से इन सभी पंप हाउस परिसरों को चमकाने और तकनीकी रूप से भी अपडेट करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद विभाग ने सेक्टर-4, ईकोटेक-12, सेक्टर-2, सेक्टर-3, सेक्टर 37, टेकजोन-4, सेक्टर पी-4 समेत 25 पंप हाउस का कायाकल्प किया। इन पंप हाउसों को ऑटोमेशन सिस्टम पर भी कर दिया गया है। अब इसे चलाने या बंद करने की जरूरत नहीं रह गई है। बाकी पंप हाउसों का भी सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि इन पंप हाउसों पर अलार्म सिस्टम भी लगाया गया है। किसी तरह की तकनीकी फॉल्ट होने पर अलार्म भी बजेगा। इससे जलापूर्ति को और बेहतर करने में मदद मिलेगी। ग्रेनो प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा, जब तक सभी पंप हाउस रेनोवेट नहीं हो जाते हैं, तब तक अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed