फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   24 wrestlers of the district will compete in the state level competition

Noida News: प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में दांवपेच लगाएंगे जिले के 24 पहलवान

Sat, 02 Aug 2025 06:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
24 wrestlers of the district will compete in the state level competition
फोटो
विज्ञापन

-------------
जिला कुश्ती संघ ने जिलास्तरीय ट्रायल के बाद किया चयन, आगरा में होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। प्रदेशस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर के करीब 24 पहलवान दांवपेच लगाएंगे। प्रतियोगिता के लिए बालक व बालिका वर्ग में पहलवानों का चयन नोएडा में हुए जिला कुश्ती ट्रायल से हुआ है। चयनित पहलवान आगरा में होने वाली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिला कुश्ती संघ की ओर से नोएडा के बहलोलपुर गांव स्थित भोला पहलवान अखाड़े में शुक्रवार को अंडर-23 जिलास्तरीय कुश्ती ट्रायल शुक्रवार को हुआ। बालक वर्ग के फ्री स्टाइल में विरेंद्र यादव (57 किग्रा), विशाल पाठक (61 किग्रा), नितेश पाठक (65 किग्रा), लविश यादव (70 किग्रा), रवि यादव (74 किग्रा), अनुज कुमार(79 किग्रा), अंकित यादव (86 किग्रा), कर्म भड़ाना (92 किग्रा), आकाश भाटी (97 किग्रा) और कलवा गुर्जर (125 किग्रा) का चयन जिले की टीम में हुआ है।
विज्ञापन

ग्रीको रोमन टीम के लिए वंश मावी (67 किग्रा), रितिक नागर (72 किग्रा), रोहित यादव (77 किग्रा), भारत यादव (82 किग्रा), हरीश यादव (87 किग्रा), हिमांशु यादव (97 किग्रा) और अखिलेश यादव (130 किग्रा) का चयन हुआ है। बालिका वर्ग में अकांक्षा (50 किग्रा), शुहाना भाटी (53 किग्रा), प्रतिभा (59 किग्रा), शीतल तंवर (62 किग्रा), हरिता यादव (65 किग्रा), रूही शर्मा (72 किग्रा), कुमारी अंजू और (76 किग्रा) का चयन राज्य प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित पहलवान 8 से 10 अगस्त तक आगरा में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित पहलवानों को गौतमबुद्ध नगर कुश्ती संघ के अध्यक्ष सतपाल यादव, संरक्षक चतर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परीक्षित नागर, कोषाध्यक्ष संतराम भाटी, महासचिव रवि गुर्जर, अंतरराष्ट्रीय पहलवान सत्तन यादव ने बधाई दी।


--------------

एनसीपीई के चार पहलवान शामिल
कोच रवि गुर्जर ने बताया कि जिले के चयनित पहलवानों में करीब चार पहलवान शीतल, सुहाना, प्रतिभा व वंश मावी ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित धूम मानिकपुर के नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन कुश्ती अकादमी के शामिल हैं। जिले के पहलवानों की मेहनत व लगन को देखते हुए उन्हें उम्मीद है कि राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed