फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   24-meter road left incomplete for a long time

Noida News: लंबे समय से अधूरी पड़ी 24 मीटर सड़क

Fri, 26 Jun 2026 05:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
24-meter road left incomplete for a long time
लंबे समय से अधूरी पड़ी 24 मीटर सड़क
विज्ञापन

कच्चे रास्ते से गुजरने को मजबूर स्कूली बच्चे व स्थानीय निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-3 में 24 मीटर सड़क का निर्माण लंबे समय से अधूरा पड़ा है। यह सेक्टर-3 के ए, बी और डी ब्लॉक को आपस में जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है लेकिन सड़क का एक हिस्सा अब भी कच्चा और जर्जर हालत में है।
स्थानीय निवासियों के साथ स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जहां पर यह कच्ची सड़क खत्म होती है, वहीं से किड्जी स्कूल शुरू हो जाता है। इसी रास्ते से होकर अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने जाते हैं। सड़क पर गड्ढे के कारण कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं। बारिश के दौरान हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि 24 मीटर रोड का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए, जिससे लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

कोट्स

- यह सड़क सेक्टर के कई ब्लॉकों को आपस में जोड़ती है लेकिन वर्षों से अधूरी पड़ी है। रोजाना हजारों लोगों का इसी रास्ते से आना-जाना होता है। -नरेंद्र त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन


- स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों और उनके अभिभावकों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। सड़क की खराब हालत के कारण हर समय हादसे का डर बना रहता है। -जय प्रकाश सिंह

- बारिश के समय सड़क कीचड़ से भर जाती है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो जाता है। सड़क जलभराव के कारण गड्ढों का पता नहीं चल पाता है। -अर्चना शर्मा


- सेक्टर की इतनी महत्वपूर्ण सड़क का वर्षों तक अधूरा रहना समझ से परे है। अगर जल्द ही सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो लोगों की परेशानी बढ़ती जाएगी। -विवेक चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed