फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   23.39 crore will be recovered from two builders, authority issued RC

Noida News: दो बिल्डरों से होगी 23.39 करोड़ की वसूली, प्राधिकरण ने जारी की आरसी

Thu, 23 Mar 2023 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
23.39 crore will be recovered from two builders, authority issued RC
दो बिल्डरों से होगी 23.39 करोड़ की वसूली, आरसी जारी
विज्ञापन

-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बकायेदार बिल्डरों के खिलाफ शुरू की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बकाया नहीं देने वाले बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को प्राधिकरण ने दो बिल्डर एसोटेेक रियल्टी और एवीजे होम्स के खिलाफ 23.39 करोड़ की वसूली का रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी किए है। प्राधिकरण की एसीईओ अदिति सिंह ने बताया कि वर्ष 2005 में एसोटेक रियल्टी को सेक्टर जीटा वन में करीब 29623 वर्गमीटर भूखंड का आवंटन किया गया था। बिल्डर ने प्रोजेक्ट पूरा कर दिए, लेकिन प्राधिकरण की बकाया धनराशि जमा नहीं की। बिल्डर ने वर्ष 2012 के बाद से भुगतान नहीं किया है। बिल्डर पर करीब 13.39 करोड़ रुपये बकाया हैं। जो मूल और अतिरिक्त प्रतिकर का बकाया है। कई बार नोटिस जारी होने के बावजूद बकाया भुगतान नहीं किया है।

वहीं दूसरी आरसी एवीजे डेवलपर्स के खिलाफ जारी की गई है। एवीजे डेवलपर्स को वर्ष 2009 में करीब 4473 वर्ग मीटर भूखंड आवंटित किया गया था। बिल्डर पर भूखंड का करीब 10 करोड़ रुपये बकाया हैं। बिल्डर ने वर्ष 2013 के बाद से भुगतान नहीं किया है। कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है। अब दोनों बिल्डरों के खिलाफ आरसी जारी की है। जो वसूली के लिए प्रशासन को भेज दी गई है। सीईओ रितु माहेश्वरी का कहना है कि प्रोजेक्ट पूरा नहीं करने और प्राधिकरण की बकाया धनराशि नहीं देने वाले बिल्डरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अन्य बकाएदारों के खिलाफ भी आरसी जारी करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed