{"_id":"64d5326df5afa1fa6e0396e4","slug":"23-youths-got-jobs-in-employment-fair-na-news-c-212-1-bnd1001-1370-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रोजगार मेले में 23 युवाओं को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रोजगार मेले में 23 युवाओं को मिली नौकरी
विज्ञापन
बांदा। रोजगार मेले में मंडल के 55 युवाओं ने साक्षात्कार दिया। इसमें 22 युवाओं को दोबारा अवसर मिलने पर पूरी तैयारी कर आने की सलाह दी गई, जबकि 23 का चयन कर लिया गया। इन युवाओं प्रदेश में बांदा जिले के अलावा राजधानी में भी नौकरी दिए जाने का आश्वासन दिया गया है।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में गुरुवार को रोजगार मिले का आयोजन किया गया। नौकरी के लिए आवेदन कर चुके युवा मेले में पहुंचे। इसमें नौकरी के लिए 55 बेरोजगार युवा पहुंचे थे। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने उनका साक्षात्कार लिया। इसमें एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में लाइफ मित्र के चार, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड में सात व संजीवनी आयुर्वेदिक कंपनी में 12 युवाओं का चयन कर लिया। उनके शैक्षिक प्रमाणपत्रों की फोटो कापी भी कंपनी ने ले ली। नौकरी मिलने की खुशी युवाओं में रही। जो चयनित नहीं हुए, उन्हें तैयारियों के साथ पुन: प्रयास करने की सलाह दी गई।
सहायक निदेशक वकील अहमद अंसारी ने बताया कि मेले में आए 55 में से 23 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। प्रभारी सेवा योजन अधिकारी ओपी पांडेय ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल बांदा समेत कानपुर, फतेहपुर, महोबा, मथुरा, लखनऊ है। सभी को वेतन भत्ते आदि के बारे में जानकारी दी गई है।