फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   23 new dengue patients in a day, the number of patients reached 136 in the district

एक दिन में डेंगू के 23 नए रोगी , जिले में मरीजों की संख्या पहुंची 136

Wed, 13 Oct 2021 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
23 new dengue patients in a day, the number of patients reached 136 in the district
23 new dengue patients in a day, the number of patients reached 136 in the district
नूंह। जिले में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। जिले में बुधवार को डेंगू के 23 नए मामले सामने आए। इनमें बीसरू गांव में 7, बाई एवं नगीना में 3-3, सालाहेड़ी, शिकरावा, मोहलाका, सबरस, हवननगर, मालब, रानीका आदि गांवों में 1-1 रोगी में डेंगू की पुष्टि हुई। अब जिले में डेंगू के कुल रोगियों की संख्या 136 हो गई है। वहीं, मलेरिया के भी चार मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुखार के मरीजों की लगातार जांच की जा रही है। इससे आने वाले समय में डेंगू के और मरीज भी सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी मलेरिया के आंकडे़ जारी नहीं किए जा रहे हैं। डेंगू से अब तक 18 लोगों की मौत भी हो चुकी है। डेंगू और मलेरिया के प्रकोप से निपटने के लिए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले के 60 गांवों में घरों में पानी की टंकियों, वाटर टैंकों, एवं घरों के आसपास जमा पानी की जांच की। साथ ही लोगों को डेंगू, मलेरिया एवं वायरल फीवर से बचाव के प्रति जागरूक भी किया। इस दौरान डेंगू प्रभावित जिले के 6 गांवों में प्राथमिकता के साथ फॉगिंग कराई गई। जिले में डेंगू के मरीजों की निरंतर बढ़ती संख्या से जहां एक ओर स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ रही हैं। वहीं मरीज एवं उनके अभिभावक भी पूरी तरह से परेशान हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फिरोजपुर झिरका खंड के गांव बूबलहेड़ी, उलेटा, सूड़ाका नूंह, बीवां, फिरोजपुर झिरका के वार्ड एक एवं दो में भी फॉगिंगकराई।
विज्ञापन

सावधानी बरतें लोग
स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के अनुसार, जिले में डेंगू का प्रकोप चल रहा है। बारिश के बाद जलभराव के कारण पांच साल बाद अचानक से जिले में मरीजों की संख्या बढ़ना चिंताजनक है। इससे निपटने के लिए लोगों की जागरूकता काफी अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बुधवार को डेंगू के 23 नए मामले आने से जिले में अब 136 मरीजों में पुष्टि हो चुकी है। जबकि, डेंगू से 18 मौतें हो चुकी हैं। मलेरिया के अब तक केवल चार केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 60 गांवों में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ छह गांवों में फॉगिंग भी कराई।
डॉ- विक्रम सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed