फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   22 lakh rupees cheated in the account of Gurugram and Gujarat company

Noida News: गुरुग्राम और गुजरात की कंपनी के खाते में गए ठगी के 22 लाख रुपये

Fri, 31 Mar 2023 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
22 lakh rupees cheated in the account of Gurugram and Gujarat company
गुरुग्राम और गुजरात की कंपनी के खाते में गए ठगी के 22 लाख रुपये
विज्ञापन

- कंपनी मालिक ने रुपये के संबंध में जताई अनभिज्ञता तो पुलिस ने खाता किया सीज
- टेलीग्राम पर सक्रिय गिरोह ने हॉलीवुड फिल्म प्रमोट कराकर आईटी इंजीनियर से की थी ठगी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में रहने वाले आईटी कंपनी के इंजीनियर राहुल से 22 लाख की ठगी के रुपये गुजरात व गुरुग्राम की कंपनी के खाते में गए हैं। पुलिस जांच के लिए हरियाणा के गुरुग्राम भी पहुंची लेकिन कंपनी के मालिक ने इस संबंध में अनभिज्ञता जताई है। इसके चलते पुलिस ने कंपनी का खाता सीज कर दिया है। टेलीग्राम पर सक्रिय गिरोह ने जिले के कई और युवाओं को पार्ट टाइम जाॅब आदि का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया है। इसके चलते पुलिस गिरोह की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
ग्रेनो वेस्ट के फ्रेंच अपार्टमेंट में रहने वाले राहुल पंडिता ने बताया कि वह आईटी कंपनी में कार्यरत है। उनके मोबाइल पर पार्ट टाइम जॉब का मैसेज आया था। उन्होंने दिए गए लिंक पर क्लिक किया तो उन्हें टेलीग्राम चैनल के एक ग्रुप से जोड़ लिया गया। आरोपियों ने झांसा दिया कि वे हॉलीवुड फिल्मों की स्टार रेटिंग बढ़ाने के लिए काम कराएंगे। वह आरोपियों की बातों में आता गया और कई बार रुपये जमा कर दिए, लेकिन मुनाफे के रुपयों को वह अपने खाते में विड्राल नहीं कर पा रहा था। पुलिस का कहना है कि कंपनी का खाता सीज कर पीड़ित का रुपया वापस दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

----
कर्ज लेकर जमा किया रुपया
राहुल ने पुलिस को बताया है कि वह रुपये वापस प्राप्त करने के लिए दोस्त, परिचित से उधार लेकर ठगों के बताये खाते में हस्तांतरित करता रहा। उसने दस लाख रुपये का पर्सनल लोन भी लिया। इस तरह 22 लाख ठगी का शिकार हो गया। मामले में बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उन खातों की जांच की गई जिनमें रुपये हस्तांतरित हुए हैं। ये खाते गुजरात व गुरुग्राम की कंपनी के हैं। वहीं राखी प्रसाद नामी एक महिला से भी 12.50 लाख रुपये की इसी तरह ठगी हुई थी। उनका नौ लाख रुपया वापस दिला गया है। इसके अलावा ठगी के शिकार एक पीड़ित के बृहस्पतिवार को तीन लाख रुपये वापस दिलाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed