फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   परीक्षा देने आए दो छात्रों को कैब चालक ने लूटा

परीक्षा देने आए दो छात्रों को कैब चालक ने लूटा

Wed, 13 Mar 2019 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देने आए दो छात्रों को कैब चालक ने लूटा

विज्ञापन
परीक्षा देने आए दो छात्रों को कैब चालक ने लूटा
गुरुग्राम। स्नातक की परीक्षा देकर अलवर जाने के लिए हीरो होंडा चौक से कैब में बैठे दो छात्रों को चालक व उसके साथियों ने बंधक बनाकर लूट लिया। इतना ही नहीं, बदमाशों ने उन्हें हथियार दिखाकर नकदी, मोबाइल व एटीएम कार्ड लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उन्हें वाटिका रोड पर उतारकर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने बुधवार को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, अलवर राजस्थान निवासी अजय शर्मा ने शिकायत में बताया कि वह 11 मार्च को अपने दोस्त अकिल खान के साथ सेक्टर-34 स्थित डीपीजी कॉलेज में परीक्षा देने आया था। दोपहर ढाई बजे वह दोनों परीक्षा देने के बाद अलवर जाने के लिए हीरो होंडा चौक पर बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान कैब आई जिसमें वह बैठ गए। आरोप है कि कुछ दूर चलते ही आरोपियों ने कैब के शीशे ऊपर कर दिए। काले शीशे होने के कारण कोई भी अंदर नहीं देख पा रहा था। आरोपियों ने उन्हें पिस्तौल दिखाकर उनके हाथ टेप से बांध दिए। आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें काफी देर तक घुमाते रहे और मारपीट कर उनकी जेब में रखे 1 हजार रुपये, मोबाइल व एटीएम कार्ड छीन लिए। आरोपियों ने उनके बैंक खाते से 13 हजार रुपये भी निकाल लिए और उन्हें वाटिका रोड पर छोड़कर फरार हो गए। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed