फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   विदेश भेजने के नाम पर परिवार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया

विदेश भेजने के नाम पर परिवार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया

Sat, 01 Dec 2018 09:59 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर परिवार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया
विदेश भेजने के नाम पर परिवार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया
विज्ञापन

- कनाडा भेजने के नाम पर पीड़ित से नौ लाख रुपये की थी ठगी
हसनपुर। थाना हसनपुर पुलिस ने पांच माह पूर्व एक युवक के साथ धोखाधड़ी कर कनाडा भेजने के नाम पर फर्जी पासपोर्ट व वीजा देने के मामले में शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गुरुग्राम के रहने वाले एक दंपती व उसके बेटों व बहु के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस जांच अधिकारी एएसआई जीतराम ने बताया कि होडल के गांव गढ़ी पट्टी के रहने वाले मुकेश पुत्र चंद्रभान ने शिकायत दी कि उसके दो दोस्तों के साथ उसकी मुलाकात गुरुग्राम के बी 109 सुशांत लोक के रहने वाले वरुण अरोड़ा से हुई थी। वरूण ने बताया था कि उसका भाई तरुण टिकट बुकिंग का कार्य करता है। इसके अलावा हम लोग लोगों को विदेश भेजने के लिए पासपोर्ट और वीजा लगवाने के कार्य करते हैं। इसके बाद युवक ने कनाडा जाने की इच्छा जाहिर करते हुए आरोपियों के साथ 9 लाख रुपये का सौदा किया। पीड़ित का आरोप है कि सौदा तय होते ही आरोपी परिवार हसनपुर आ गया और उससे 3 लाख 3 हजार रुपये ले गये। इसके बाद आरोपियों ने 4 लाख 70 हजार रुपये वरुण की पत्नी शिखा के खाते में डलवा ली। पीड़ित का आरोप है कि बाकी एक लाख रुपये आरोपी चंद्र किशोर व उसकी पत्नी बरखा ने अपने कार्यालय में ले लिए। जब पीड़ित मुकेश उनसे वीजा व पासपोर्ट के मामले में बात करने गया। तो आरोपियों ने उसे एक 9 लाख रुपये का चैक थमा दिया। पीड़ित ने जब चैक भुनाने के लिए बैंक में डाला तो चैक बाउंस हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चंद्र किशोर उसकी पत्नी बरखा ,दो बेटे तरुण ,वरुण और उसकी पत्नी शिखा के खिलाफ धोखाधड़ी करने व अन्य धाराओं सहित मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed