फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पुलिस की पाठशाला

पुलिस की पाठशाला

Fri, 23 Nov 2018 06:15 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला
लोगो भी लगा लें
विज्ञापन

फोटो

नहीं सुने सीओ, थाना, चौकी या एसपी तो मेरे पास आएं...
पुलिस की पाठशाला में एसएसपी ने छात्रों को अधिकारों से कराया रूबरू
गलत कामों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील, कहा- पुलिस से डरे नहीं, आपकी सुरक्षा के लिए ही हैं तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। छात्र पुलिस से डरे नहीं। पुलिस लोगों की मदद के लिए ही है। यह बात अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में एसएसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने कही। पाठशाला में छात्रों ने एसएसपी से कई सवाल पूछे। एसएसपी ने छात्रों को आश्वस्त किया कि अगर कभी आपकी शिकायत चौकी, थाना, सीओ यहां तक की एसपी लेवल तक भी नहीं सुनी जाती हो तो सीधे हमारे पास आना, आपकी मदद की जाएगी। इस दौरान उन्होंने छात्रों को थाने आकर पूरी प्रक्रिया जानने के लिए आमंत्रण दिया।
पाठशाला में पहुंचे एसएसपी डॉक्टर अजय पाल शर्मा का एनसीसी के छात्रों ने स्वागत किया। एसएसपी ने छात्रों से कहा कि भेड़ चाल चलने की कोशिश ना करें। अगर कोई गलत कर रहा है तो उसके खिलाफ आवाज उठाएं। छात्रों को जिले में बने थाने और अधिकारियों के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों को बताया कि जिले की पुलिस का ट्विटर पर भी अकाउंट है। उससे भी पुलिस को संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


थाने में पैसे मांगे तो करें शिकायत
एक छात्र ने पूछा कि थाने में शिकायत दर्ज करने और वेरिफिकेशन के पैसे लिए जाते हैं। जो लोग पैसे दे देते हैं, उनका काम जल्दी कर देते हैं। एसएसपी ने कहा कि अगर कभी भी थाने में पैसे मांगे जाएं तो उच्च अधिकारियों से शिकायत करें। इसकी शिकायत सीधे मुझे भी कर सकते हैं। तुरंत कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बच्चों से कहा कि वह 100 नंबर याद रखें, कैसे फोन किया जाता है, इस प्रक्रिया को समझें। कोई घटना हो या कोई संदिग्ध बात दिखाई दे तो तुरंत फोन करें। फोन करने वालों का नाम गोपनीय रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात नियमों की जानकारी दी
सीओ सेकेंड राजीव कुमार सिंह ने छात्रों को ट्रैफिक के प्रति जागरूक किया। उन्होंने यातायात नियमों की जानकारी दी और पालन की अपील भी की। छात्रों ने शपथ ली कि वह परिवार के किसी भी सदस्य को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाने देंगे। अगर कोई बिना हेलमेट वाहन चलाएगा तो उसकी चाबी रख लेंगे। प्रिंसिपल एस एस वरुण ने बताया कि पुलिस पाठशाला के जरिए छात्रों को बहुत कुछ सीखने को मिला है। छात्रों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया गया है। कोई शख्स छात्राओं को परेशान करता है तो वो बिना डरे पुलिस को बता सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed