{"_id":"5b7d936942c792466408c540","slug":"21534956393-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने ट्रायल के तौर पर शुरू किया सीएंडडी प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने ट्रायल के तौर पर शुरू किया सीएंडडी प्लांट
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने सीएंडडी प्लांट ट्रायल के तौर पर शुरू किया
-अब क्रैशर प्लांट की तरह बड़ा प्लांट बनाए जाने की है योजना
-250 से 300 टन रोजाना सीएंडडी वेस्ट की हो रही है पिसाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम ने बसई स्थित कंस्ट्रक्शन एंड डेमलिशन (सीएंडडी) प्लांट को ट्रायल के तौर पर शुरू कर दिया है। सीएंडडी प्लांट लगाने वाली कंपनी ने शहर से सीएंडडी वेस्ट उठाना भी शुरू कर दिया।
सीएंडडी डालने के लिए निगम ने शहर में 15 स्थान चिन्हित किए हैं। वहीं से सीएंडडी वेस्ट को कंपनी की गाड़ियों ने उठाकर प्लांट में लेकर आना शुरू कर दिया है। प्लांट में रोजाना करीब 250 से 300 टन सीएंडडी वेस्ट की पिसाई की जाएगी। नगर निगम ने बसई में करीब दो एकड़ जमीन में सीएंडडी प्लांट बनाने की योजना तीन वर्ष पहले बनाई थी, लेकिन दिल्ली बर्ड फाउंडेशन एनजीओ की ओर से प्लांट की जगह को वेटलैंड बताते हुए एनजीटी में याचिका दायर कर दी गई थी। जिसके बाद से प्लांट के निर्माण पर एनजीटी ने रोक लगा दी थी। तब से प्लांट का निर्माण बंद था लेकिन निगम के तत्कालीन वरिष्ठ योजनाकार सुधीर चौहान ने इसकी अगुवाई की और निगम इस मामले में केस जीत गया। प्लांट अब शुरू हो गया है। निगम अधिकारियों के अनुसार अब जल्द ही प्लांट को क्रैशर प्लांट की तरह बड़ा प्लांट बनाया जाएगा।
सीएंडडी वेस्ट को इन कामों में किया जाएगा उपयोग : शहर में कोई भी सरकारी भवन तोड़ा जाता है तो उसके वेस्ट को प्लांट में पिसाई कर उसको शहर के गांवों में कच्चे रास्तों में प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा सीएंडडी वेस्ट को पिसाई के बाद सड़कों के किनारे, नहरों के किनारों, किसी भी सरकारी या निजी भवन की नींव भरने में काम में लाया जाएगा।
विज्ञापन
बयान..
सीएंडडी प्लांट को ट्रायल के तौर पर शुरू कर दिया गया है। जल्द ही प्लांट को बड़े क्रैशर प्लांट की भांति बनाया जाएगा।
-भोपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम, गुरुग्राम।