फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आधुनिकता की भेंट चढी हरियाली तीज, ढूंढे नहीं दिखाई नहीं दे रहे झूले

आधुनिकता की भेंट चढी हरियाली तीज, ढूंढे नहीं दिखाई नहीं दे रहे झूले

Mon, 13 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
आधुनिकता की भेंट चढी हरियाली तीज, ढूंढे नहीं दिखाई नहीं दे रहे झूले
आधुनिकता की भेंट चढ़ी हरियाली तीज, ढूंढे नहीं दिखाई दे रहे झूले
विज्ञापन


तावडू। हरियाली तीज पर्व का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है, खासकर बृज क्षेत्र में इसे धूमधाम से मनाया जाता है। सावन शुरू होते ही तीज की तैयारियों में लोग जुट जाते हैं और पेड़ों पर झूले और सावन की फुहार से इस पर्व के महत्व को जाना जाता है। इस अवसर पर बहन-बेटियों को सिंधारा भेजा जाता है। नवविवाहिता पहली तीज अपने मायके में ही मनाती हैं। दरअसल, इस मौके पर झूले का विशेष महत्व है लेकिन अब पेड़ों की डाल पर झूले की बजाये कृत्रिम झूले झूलकर त्योहार की महज औपचारिकता ही पूरी की जा रही है।

रेखा, पुष्पा, शशिबाला, सोनिया, मधूरानी व काजल आदि का कहना है कि बृज चौरासी कोस की परिक्रमा में पड़ने वाले इस क्षेत्र में कभी सावन लगते ही पेड़ों पर झूले और तीज के गीतों की भिन्नी -भिन्नी फुहार मे आहट सुनाई देती थी। नव विवाहिता अपनी सखियों के संग झूले की पींग भरकर सावन के गीतों की किलकारियां भरती दिखाई देती थीं लेकिन बदलते परिवेश में पारंपरिक उत्सव भी आधुनिकता की भेंट चढ़ गए हैं। जबकि पहले कभी आसमान पतंगों से ढका रहता था, लेकिन आज आसमान में एकाध ही पतंग दिखाई दे रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed