{"_id":"5b51f96f4f1c1b46748b6076","slug":"21532098927-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने लगाया रफ्तार पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने लगाया रफ्तार पर ब्रेक
Updated Fri, 20 Jul 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-----------
बारिश ने लगाया रफ्तार पर ब्रेक
सुबह 10 बजे हुई बारिश के दो घंटे बाद तक लगा रहा जाम
नोएडा। शुक्रवार सुबह अचानक आई तेज बारिश से शहर की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सुबह 10 बजे हुई बारिश के दो घंटे बाद तक नोएडा के एंट्री प्वाइंटों से लेकर शहर के अंदरूनी मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। दिल्ली-नोएडा लिंक रोड और महामाया फ्लाईओवर पर भी लंबा जाम लगा रहा। तेज बारिश से दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर डीएनडी फ्लाईवे के लूप जलमग्न हो गए। ऑफिस जाने के लिए निकले लोग दोपहर करीब 12 बजे तक जाम में फंसे रहे। दुपहिया वाहन चालक बारिश से बचने के लिए डीएनडी फ्लाईवे, सेक्टर-14 फ्लाईओवर, फिल्मसिटी फ्लाईओवर और महामाया फ्लाईओवर के नीचे रुक गए, जिससे जाम की समस्या और बढ़ गई। इसके अलावा मास्टर प्लान रोड नंबर दो पर एलिवेटेड रोड से उतरने के बाद लोग सेक्टर-60 अंडरपास चौराहे पर डायवर्जन की वजह से जाम में फंस गए। ब्यूरो