{"_id":"5b4240bb4f1c1b0f278b541e","slug":"21531068603-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतर प्रदेश से मेेवात में सस्ती कार खरीदने आऐ चार लोगों से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतर प्रदेश से मेेवात में सस्ती कार खरीदने आऐ चार लोगों से
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
सस्ती कार खरीदने आए चार लोगों से हथियारों के बल पर साढे़ 6 लाख की लूट
नूंह। ओएलएक्स पर सस्ती कार खरीदने उत्तर प्रदेश के संभल से मेवात आए चार लोगों से हथियारों के बल पर साढ़े 6 लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। नूंह पुलिस ने एक पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के संभल जिला के गांव शाहपुर निवासी मोहमद उमर ने बताया कि उन्होंने 28 जून 2018 को ओएलएक्स पर एक कार देखी थी। खरीदने की नियत से वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया। जहां उससे कार का सौदा भी फाइनल हो गया। सस्ती कार को लेने के लिए अपने साथी माईन खान, अल्ताफ, आबिद निवासी मुरादाबाद के साथ 4 जुलाई को पलवल के रास्ते से नूंह आ गया। जब वे नूंह पहुंचे, तो उउसने दिए गए नंबर पर संपर्क किया। उन्होंने अपना गांव झोंपड़ी बताया। जब वे लोग गांव पहुंचे, तो उन्होंने बताया कि कार ईंट भट्ठे पर खड़ी हुई है। इस पर उन लोगों को थोड़ा शक हुआ और उन्होंने ईंट भट्ठे पर जाने से मना कर दिया। इस पर बदमाशों ने अवैध हथियार दिखाकर पहले तो मारपीट की, फिर साढ़े छह लाख रुपये लूट लिए। आरोपियों ने डराने के लिए भी चार-पांच हवाई फायर भी किए।