{"_id":"5ad5e1474f1c1b350b8b501d","slug":"21523966279-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली - मुंबई सुपर एक्स्प्रेस वे के निर्माण से संवरेगी मेवात के लोगों की तकदीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली - मुंबई सुपर एक्स्प्रेस वे के निर्माण से संवरेगी मेवात के लोगों की तकदीर
Updated Tue, 17 Apr 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेसवे से होगा नूंह का विकास
एक लाख करोड़ की लागत से दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेसवे बनने के बाद नूंह जिले सहित कई प्रदेशों के पिछड़े जिलों के लोगों की तकदीर एवं तस्वीर संवरेगी। इसके बनने के बाद न केवल विकास को और अधिक पंख लगेंगे बल्कि युवाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ उद्योग भी स्थापित होंगे।
केंद्रीय सड़क, यातायात एवं हाईवे मंत्री नितिन गड़करी ने दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेसवे के निर्माण की घोषणा की है। एक लाख करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस सुपर एक्सप्रेसवे के निर्माण का कार्य तीन वर्षों में पूरा किया जाएगा। जबकि दिसंबर में इसके निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। दिल्ली-मुंबई रोड को दिल्ली, गुरुग्राम, नूंह, कोटा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत होते हुए मुंबई तक बनाया जाएगा। पहले बनाए गए हाईवे की दिल्ली से मुंबई की दूरी 1450 किलोमीटर है जबकि इस सुपर एक्सप्रेसवे के बनने के बाद अब यह दूरी 200 किलोमीटर कम होकर 1250 किलोमीटर रह जाएगी। जिससे इसके बनने के बाद सफर करने में समय भी कम लगेगा।
- देश के कई पिछड़े जिलों का होगा विकास
सुपर एक्सप्रेसवे के निर्माण से हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं गुजरात के कई पिछड़े जिलों का विकास होगा। इनमें उद्योग स्थापित होने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार के अवसर तो मिलेंगे ही, साथ ही साइबर सिटी गुरुग्राम की तरह विकसित होंगे, ऐसी सरकार ने योजना बनाई है।
विज्ञापन
- सरकार के इस निर्णय का किया स्वागत
मेवात विकास बोर्ड के सदस्य डॉ महेंद्र गर्ग, भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार गर्ग, शिवमंदिर विकास समिति के पूर्व प्रधान सतीश गर्ग, मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुनील जैन, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य मोहम्मद इकबाल, दुलीचंद सैनी, मानसिंह सैनी, प्रजापति समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थावरिया राम ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नूंह जिले के विकास के लिए चिंतित हैं। यही वजह है कि उन्होंने केंद्रीय सड़क, यातायात एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से यह महत्वपूर्ण योजना बनवाई है।
- किसानों को भी मिलेगा इसका लाभ
क्षेत्र के किसानों को भी एक्सप्रेसवे का लाभ मिलेगा। अपनी फसलों एवं सब्जियों को दिल्ली, जयपुर सहित कई महानगरों में जाकर आसानी से महंगे दामों पर बेचकर लाभ कमा सकेंगे।