{"_id":"59ba7f8f4f1c1bb1688b4947","slug":"21505394575-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न मैं संत, न कथावाचक, मैं तो गधा हूं: आसाराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न मैं संत, न कथावाचक, मैं तो गधा हूं: आसाराम
Updated Thu, 14 Sep 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न मैं संत, न कथावाचक, मैं तो गधा हूं : आसाराम
अमर उजाला ब्यूरो
जयपुर। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में जोधपुर की जेल में बंद आसाराम एक बार फिर मीडिया के सवालों पर झल्ला गए। दरअसल आसाराम से मीडियाकर्मियों द्वारा एक सवाल पूछा गया था, जिस पर उन्होंने ये चौंका देने वाला जवाब दिया। मीडियाकर्मियों ने अखाड़ा परिषद द्वारा उन्हें फर्जी बाबाओं की लिस्ट में शामिल करने पर प्रतिक्रिया पूछी थी। इस पर आसाराम ने अपने आप को गधा करार दे दिया।
आसाराम नियमित सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार को जोधपुर अदालत परिसर में थे। अदालत में घुसने से पहले ही मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘न मैं संत हूं और न ही कथावाचक, मैं तो गधा हूं’। आसाराम से जब दोबारा पत्रकारों ने पूछा कि आप अपने आप को ‘गधा’ क्यों कह रहे हैं, तो इस पर आसाराम बिना कुछ बोले गुस्से में तिलमिलाते हुए चले गए। आसाराम के वकीलों ने अखाड़ा परिषद द्वारा जारी की गई फर्जी बाबाओं की लिस्ट में आसाराम व उसके बेटे नारायण साईं का नाम भी शामिल करने से खासा नाराजगी जताई है और इसके विरोध स्वरूप उन्होंने परिषद के लोगों काफी अपशब्द भी कहे हैं। गौरतलब है कि आसाराम बीते चार वर्षों से जोधपुर की जेल में हैं।