{"_id":"689756129ece4335dc0c2163","slug":"2137-sisters-reached-jail-to-tie-rakhi-grnoida-news-c-23-1-lko1064-71136-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राखी बांधने जेल पहुंचीं 2,137 बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राखी बांधने जेल पहुंचीं 2,137 बहनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। लुक्सर स्थित जिला कारागार में बंद कैदियों और बंदियों को राखी बांधने उनकी बहनें पहुंचीं। 2,137 महिलाओं ने अपने भाइयों को राखी बांधी। जेल अधीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि सुबह से ही जेल परिसर में उत्साह का माहौल रहा। महिला मुलाकाती बहनें अपने भाइयों के लिए राखी, मिठाई और आशीर्वाद लेकर पहुंचीं। ब्यूरो
एनडीआरएफ के जवानों को बांधी राखी
बिलासपुर/ग्रेटर नोएडा। दादरी स्थित शैफाली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने एनडीआरएफ के जवानों को रक्षा सूत्र बांधा। प्रधानाचार्या शिल्पा सिंह और ईआरपी हेड राखी शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल बच्चों में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित किया। बिलासपुर में बहनों ने भाई के माथे पर टीका लगाने के बाद कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और मिठाई खिलाई। बिलासपुर की रिया नागर व शिवन्या ने अपने भाई अर्जुन नागर व पीयूष को राखी बांधी। ब्यूरो
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
पुलिस का सख्त पहरा रहा
ग्रेटर नोएडा। त्योहर के मद्देनजर पुलिस सतर्क रही। भीड़भाड़ और बढ़ते यातायात को देखते हुए प्रमुख चौराहों, बाजारों, शॉपिंग मॉल, रेस्तरां और पार्कों के आसपास पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई। पुलिस ने अधिकारियों के नेतृत्व में जगह-जगह गश्त किया। बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की गई। ट्रैफिक पुलिस ने भी यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया था। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि सभी थानों को सतर्क रहने और अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। ब्यूरो