फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2100 CCTV cameras will be installed at 561 locations in the city.

Noida News: शहर में 561 स्थानों पर लगाए जाएंगे 2100 सीसीटीवी कैमरे

Thu, 09 Oct 2025 09:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
2100 CCTV cameras will be installed at 561 locations in the city.
अलग होगा कंट्रोल रूम, सेफ सिटी परियोजना के तहत लगेंगे कैमरे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेफ सिटी परियोजना के तहत शहर में 561 स्थानों पर 2100 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए दस्तावेजों का काम पूरा किया जा चुका है। कंपनियों को आमंत्रित करने के लिए अगले सप्ताह रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (आरएफपी) जारी किया जाएगा। चयनित कंपनी को निर्धारित समय में काम पूरा करना होगा।

शहर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत 561 लोकेशन पर अतिरिक्त 2100 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे नाइट विजन व फेस डिटेक्शन कैमरे होंगे, जो इंट्रीग्रेटेड सिक्योरिटी एंड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइएसटीएमएस) के कैमरों से अलग होंगे। इन कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए अलग कंट्रोल रूम भी होगा।
विज्ञापन

इन कैमरों से सुरक्षा के लिए वाहनों की नंबर प्लेट व उसमें बैठे लोग भी साफ तौर पर दिखेंगे। यह अपराध नियंत्रण में कारगर होगा। सेफ सिटी प्रोजेक्ट को पूरा करने में प्राधिकरण करीब 212 करोड़ रुपये खर्च करेगा। एक सप्ताह में आरएफपी प्रक्रिया की जाएगी। चुनी जाने वाली कंपनी का काम सीसीटीवी कैमरों को इंस्टाल करना, आप्टिकल फाइबर लाइन डालना, पोल और उसकी मॉनिटरिंग का प्रशिक्षण देना है। इसके लिए छह से नौ महीने की समय सीमा तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed