फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   21 year old brave changed the picture of Indo-Pak war of 1971

21 वर्षीय जांबाज ने बदल दी थी 1971 के भारत-पाक युद्ध की तस्वीर

Thu, 16 Dec 2021 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
21 year old brave changed the picture of Indo-Pak war of 1971
अरुण विहार सेक्टर-37 में लगी लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की प्रतिमा ।
नोएडा (लाल सिंह)। वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध के नायक लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल (21) ने अद्भुत शौर्य और पराक्रम से भारत को न केवल जीत दिलाई, बल्कि युद्ध का पासा ही पलट दिया। आज ही के दिन 16 दिसंबर को पाक को धूल चटाने के बाद सांबा शहर से सटे बसंतर क्षेत्र में वीरगति को प्राप्त हुए थे। मरणोपरांत उन्हें परमवीर चक्र प्रदान किया गया। इन्हीं के नाम पर सेक्टर-28, 29, और 37 का नाम अरुण विहार रखा गया और सेक्टर-37 में इनकी प्रतिमा भी स्थापित करवाई गई। सेना हर साल 16 दिसंबर को जीत का जश्न मनाते खेत्रपाल की बहादुरी की कहानियां सुनाती है।
विज्ञापन

अरुण विहार (सेक्टर 28,29,37) का नाम लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, पीवीएसएम के नाम पर रखा गया है। उनके बलिदान पर अरुण विहार के निवासियों को गर्व है। - बिग्रेडियर अशोक हक (अवकाशप्राप्त), निवासी, सेक्टर-28
विज्ञापन

-
अरुण विहार का नाम अरुण खेत्रपाल के नाम पर रखा गया है। सेक्टर में अरुण विहार संस्थान (क्लब) और अरुण विहार सामुदायिक केंद्र भी उनके नाम पर हैं। - कर्नल आईपी सिंह (अवकाशप्राप्त), चेयरमैन, अरुण विहार सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन

-
लेफ्टिनेंट खेत्रपाल प्रतिमा अरुण विहार सामुदायिक केंद्र सेक्टर-37 में स्थापित है। 1971 के युद्ध में हमारे सशस्त्र बलों की ऐतिहासिक जीत की 50 वीं वर्षगांठ पर बधाई। - कर्नल डॉ. जेपी सिंह (अवकाशप्राप्त)

-
वीर योद्धा अरुण की स्मृति में नोएडा में भूतपूर्व सैनिकों के लिए अरुण विहार बसाया गया है। आज हम इस वीर योद्धा के अदम्य साहस और वीरता को याद करते हैं। - कर्नल शशि वैद (अवकाशप्राप्त), निवासी, अरुण विहार सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed