फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   21 thousand cheated in the name of buying furniture on OLX

ओएलएक्स पर फर्नीचर खरीदने के नाम पर 21 हजार ठगे

Fri, 10 Dec 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
21 thousand cheated in the name of buying furniture on OLX
नोएडा। साइबर ठगों ने ओएलएक्स पर फर्नीचर खरीदने के नाम पर महिला के खाते से 21 हजार रुपये निकाल लिए। महिला की शिकायत पर कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, छपरौली, सेक्टर-168 निवासी नसरीन का आरोप है कि पति दिव्यांग हैं और आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है। वह सिलाई कर घर के खर्चे चलाती है। नसरीन को घर का कुछ फर्नीचर बेचना था। इसके लिए बेटे ने फर्नीचर की कुछ तस्वीरें ओएलएक्स पर डाली थीं। कुछ दिन पहले एक शख्स का फोन आया और फर्नीचर खरीदने को लेकर बातचीत की। आरोपी ने कहा कि वह फोन पे से भुगतान करेगा। इसके लिए उसने एक लिंक भेजा। नसरीन ने लिंक पर क्लिक किया तो खाते से 21 हजार रुपये कट गए। जब मोबाइल पर मेसेज आया तो इस ठगी का पता चला। नसरीन के खाते से पैसे सायमा के खाते में गए हैं। कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पति का दोस्त बताकर खाते से निकाले 90 हजार
ठगों ने एक महिला को फोन कर पति का दोस्त बताया और खाते संबंधी जानकारी लेकर 90 हजार रुपये निकाल लिए। कोतवाली एक्सप्रेसवे के अनुसार, सेक्टर-128 सुल्तानपुर निवासी आशीष उदनिया ने पुलिस से शिकायत की है कि 29 नवंबर को पत्नी के पास किसी शख्स का फोन आया और उसने कहा कि वह पति का दोस्त बोल रहा है। उसे किसी के पास फोन पे से पैसे भेजने हैं, लेकिन भुगतान नहीं हो रहा है। इस कारण वह उनके फोन पे में पैसे ट्रांसफर कर रहा है, जिसे वह दूसरी जगह ट्रांसफर कर दें। आरोपी ने उनके पास पांच रुपये भेजे और चेक करने के लिए एक लिंक भेज दिया। जैसे ही महिला ने लिंक पर क्लिक किया तो खाते से 90 हजार रुपये निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed