{"_id":"66686526ddda5025ef052fa0","slug":"20544-candidates-will-appear-for-upsc-exam-on-16th-at-43-centres-grnoida-news-c-23-1-vns1013-33167-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 16 को 43 केंद्रों पर 20544 परीक्षार्थी देंगे यूपीएससी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 16 को 43 केंद्रों पर 20544 परीक्षार्थी देंगे यूपीएससी की परीक्षा
विज्ञापन
16 को 43 केंद्रों पर 20544 परीक्षार्थी देंगे यूपीएससी की परीक्षा
-जिला प्रशासन परीक्षा के आयोजन की तैयारी में जुटा, 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में 16 जून को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन होगा। 43 केंद्रों पर परीक्षा होगी। जहां 20544 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दो पाली में होने वाली परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। यूपी रोडवेज के साथ-साथ अन्य ट्रांसपोर्टर को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा के दिन यातायात की व्यवस्था दुरुस्त रखें। ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे के बीच होगी। कुल 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जो नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलावा दादरी में होंगे। सभी परीक्षा केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। साथ ही 43 लोकल इंस्पेक्टिंग अफसर भी तैनात रहेंगे। परीक्षा के नोडल अधिकारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर बिजली समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रहेंगी। इस संबंध में बिजली निगम को निर्देशित किया गया है। साथ ही परीक्षार्थियों सार्वजनिक यातायात की व्यवस्था भी रहेगी। यूपी रोडवेज के साथ-साथ निजी ट्रांसपोर्टरों को वाहनों का परिचालन करने के निर्देश दिए गए हैं।