{"_id":"6ace449a3f2127f9fd04ca33","slug":"203-village-guards-honored-police-commissioner-appreciated-contribution-noida-news-c-23-1-lko1064-109078-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 203 ग्राम प्रहरी सम्मानित, पुलिस आयुक्त ने सराहा योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 203 ग्राम प्रहरी सम्मानित, पुलिस आयुक्त ने सराहा योगदान
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रहरी को सम्मानित करत
-स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने का किया आह्वान
फोटो-
ग्रेटर नोएडा। ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने वाले गौतमबुद्धनगर के 203 ग्राम प्रहरियों को मंगलवार को सम्मानित किया गया। सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन्स में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मेधा रूपम मौजूद रहीं। इस दौरान ग्राम प्रहरियों को धोती, साफा और अन्य सामग्री वितरित की गई। स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया।
कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली पुलिस लाइन्स मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह से जुड़ा था। इसका सजीव प्रसारण गौतमबुद्धनगर में किया गया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने और अपराध रोकने में ग्राम प्रहरियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सतर्कता और ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने में सहयोग करने को कहा। शिविर में नेत्र परीक्षण, रक्तचाप, रक्त शर्करा और सामान्य स्वास्थ्य की जांच कर परामर्श दिया गया। इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्र, अजय कुमार, डीसीपी शैलेन्द्र कुमार सिंह और शैव्या गोयल मौजूद रहीं। ब्यूरो