फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   द्वारका एक्सप्रेसवे पर बैरियर लगाने पर हंगामा, विरोध प्रदर्शन.

द्वारका एक्सप्रेसवे पर बैरियर लगाने पर हंगामा, विरोध प्रदर्शन.

Tue, 29 Jan 2019 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
द्वारका एक्सप्रेसवे पर बैरियर लगाने पर हंगामा, विरोध प्रदर्शन.

विज्ञापन
द्वारका एक्सप्रेसवे पर बैरियर लगाने पर हंगामा, विरोध प्रदर्शन
गुरुग्राम। दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर एनएच-8 से द्वारका एक्सप्रेसवे (एनपीआर) को जोड़ने के लिए खोले गए रास्ते को टोल कंपनी के कर्मचारी मंगलवार सुबह बैरियर लगाकर बंद करने पहुंचे। कर्मचारियों ने जेसीबी से खुदाई कर वहां खड्ढा खोद दिया। खुदाई होते देख स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने रास्ता बंद करने का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया और रास्ता बंद नहीं करने दिया। हंगामा बढ़ता देख टोल कंपनी के कर्मचारी वापस लौट गए। जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर ही टेंट लगा धरने पर बैठ गए और रास्ता खुला रखने की मांग को लेकर देर शाम कैंडल मार्च निकाला।
गौरतलब है कि खेड़कीदौला टोल प्लाजा के पास एनएच-8 को एनपीआर से जोड़ने वाले रास्ते पर वर्ष 2016 में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दीवार बनवाई थी। इसके कारण एनपीआर से आने वालों को हाईवे पर सीधे प्रवेश नहीं मिल पा रहा था। स्थानीय लोग लंबे समय से इस दीवार को हटाने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेश के बाद गत बुधवार देर रात हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसीवीपी) ने बाधक दीवार तोड़ दी थी। जिससे वाहनों को एनपीआर से सीधे एनएच-8 पर प्रवेश मिल गया था। दीवार टूटने से खफा टोल का संचालन करने वाली कंपनी ने इसे अवैध बताते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए 25 जनवरी को कोर्ट ने रास्ता दोबारा बंद करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश पर ही टोल कंपनी के कर्मचारी रास्ता बंद करने गए थे, लेकिन लोगों के विरोध के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल वाटिका नेक्स्ट इंडिपेंडेंट फ्लोर निवासी लोकेश यादव ने कहा कि रास्ता खुलने से लाखों राहगीरों को राहत मिली है। टोल कंपनी इसे बंद कर अपनी चांदी कूटना चाहती है। शिकोहपुर निवासी प्रवेश यादव ने कहा कि इस अपने हक के लिए स्थानीय लोग हर तरह की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। वह किसी के आगे नहीं झुकेंगे। यह रास्ता लोगों के हित के लिए खुला है, इसे दोबारा बंद करना गलत है। प्रदर्शनकारियों में खेड़कीदौला से ललित यादव, मोनू, शिकोहपुर से अभय सिंह चेयरमैन, राहुल यादव, अंतरिक्ष हाइट्स सोसाइटी निवासी मोहित, कीर्ति सिंह, वाटिका से पंकज शर्मा, नरेंद्र बंसल, सतीश यादव से अन्य लोग भी शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed