{"_id":"5bec5f26bdec2269525f9fa8","slug":"201542217510-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार बदमाश नोएडा से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार बदमाश नोएडा से गिरफ्तार
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ -
दो साल से फरार ठग को मुंबई पुलिस ने नोएडा से पकड़ा
- कंपनियों में पार्टनरशिप कर कंपनी मालिकों से ठगी करने का है आरोप
- मुंबई के ओशिवीरा थाने में दर्ज है मुकदमा
- आरोपी को मुंबई लेकर गई पुलिस
नोएडा। दो साल से फरार चल रहे एक ठग को मुंबई पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। वह कंपनियों में पार्टनरशिप कर कंपनी मालिकों से ठगी करता था। आरोपी ठग दुर्गेश सिंह पहाड़गंज, दिल्ली का रहने वाला है और फिलहाल नोएडा के सेक्टर-63 में रह रहा था। उसके खिलाफ मुंबई के ओशिवीरा थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वर्ष 2016 में मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह देश के कई शहरों में रहा। पिछले कई महीनों से सेक्टर-63 के एच ब्लॉक फैक्टरी एरिया में छिपकर रह रहा था। मंगलवार रात को मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर नितिल गिजे की टीम नोएडा पहुंची और कोतवाली फेज थ्री पुलिस की मदद से दुर्गेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुंबई पुलिस का वांछित था और मुंबई में कई तरह की जालसाजी में शामिल रहा है। मुंबई पुलिस ने उसे किसी कंपनी के साथ पार्टनरशिप फ्रॉड के मुकदमे के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस मुंबई लेकर चली गई। ब्यूरो