फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बैंकिंग प्रणाली से उद्यमी परेशान, वितमंत्री से शिकायत

बैंकिंग प्रणाली से उद्यमी परेशान, वितमंत्री से शिकायत

Tue, 13 Nov 2018 05:54 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 05:54 AM IST
विज्ञापन
बैंकिंग प्रणाली से उद्यमी परेशान, वितमंत्री से शिकायत
बैंकिंग प्रणाली से उद्यमी परेशान, वित्तमंत्री से की शिकायत
विज्ञापन


एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने सरल बैंकिंग प्रणाली की लगाई गुहार

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। नोटबंदी के दो साल बाद भी बैंकिंग प्रणाली से उद्यमी परेशान हैं। बैंकों के नियमों का विपरीत असर छोटे उद्योगों पर पड़ रहा है। इससे खफा एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने वित्तमंत्री अरुण जेटली को पत्र लिखकर शिकायत की है। उद्यमियों का कहना है कि छोटे उद्योगों को बढ़ावा देना है, तो बैंकिंग प्रणाली को सरल बनाना होगा।
दरअसल, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के लिए उत्पाद बनाने वाले जिले के सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों को संबंधित राज्यों से अलग बैंकिंग व अवकाश के नियमों से परेशानी हो रही है। उद्यमियों ने मांग की है कि बैंकिंग नियम सभी राज्यों में एक समान होने चाहिए। एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा ने बताया कि जनपद गौतमबुद्धनगर में 12,500 औद्योगिक इकाइयां संस्था से जुड़ी हुई हैं। हजारों लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से इन इकाइयों से रोजगार मिल रहा है। सरकार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की बात करती है, लेकिन नोटबंदी के दो साल बाद भी जटिल बैंकिंग प्रणाली से उद्यमी परेशान हैं।
विज्ञापन

वित्तमंत्री से मांग की गई है कि महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंक खोले जाएं। प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों को भी बचत खाते की सुविधा मिलनी चाहिए। वर्तमान समय में बैंकों में सुबह 11 बजे तक चेक क्लियरेंस हो जाने का प्रावधान है। ऐसे में सुबह के समय फंड जमा करने में परेशानी होती है। इस समय की मियाद बढ़ाकर पहले की तरह 5 बजे तक की जाए, ताकि चेक बाउंस जैसी समस्या से छुटकारा मिले। बैंकों की सत्यापन प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। लोन वितरण प्रणाली में सुधार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed