{"_id":"5bbf8f47bdec224fef3ca3b5","slug":"201539280711-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूंह अनाज मंडी में हुई अब तक कुल 239 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह अनाज मंडी में हुई अब तक कुल 239 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नूंह अनाज मंडी में हुई अब तक कुल 239 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद
नूंह। जिला की विभिन्न मंडियों तथा खरीद केंद्रों में अब तक विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा 2266 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की जा चुकी है। इनमें से तावडू़ मंडी में सबसे अधिक 1849 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की गई है। जिसमें आज 282 मीट्रिक की आमद हुई है इसमें से 235 मीट्रिक टन की खरीद हैफेड द्वारा की गई है। अब तक तावडू़ मंडी में हैफेड द्वारा कुल 790 मीट्रिक टन तथा हरियाणा भंडारण निगम द्वारा 1059 मीट्रिक बाजरा खरीदा गया है।
उपायुक्त पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नूंह अनाजमंडी में अब तक कुल 239 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की गई है। इसमें बृहस्पतिवार को 57 मीट्रिक की आमद हुई है। इसमें से 57 मीट्रिक टन की खरीद हरियाणा भंडारण निगम द्वारा की गई है। कुल में से हैफेड द्वारा 114 मीट्रिक टन तथा हरियाणा भंडारण निगम द्वारा 125 मीट्रिक बाजरे को खरीदा गया है। उन्होंने बताया कि पुन्हाना अनाज मंडी में अब तक 178 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की गई है। इसमें आज 60 मीट्रिक की आमद हुई है इसमें 59 मीट्रिक टन की खरीद हैफेड द्वारा की गई है। आज तक कुल में से हरियाणा भंडारण निगम द्वारा 77 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 101 मीट्रिक टन खरीदा गया है। उन्होंने बताया कि आज की कुल ई खरीद पोर्टल पर दर्ज बाजरा की 90 प्रतिशत आमद की खरीद सरकारी एजेंसियों द्वारा की गई है। शेष मात्रा जो ई-रिकॉर्ड पर दर्ज नहीं थी। इसलिए उसकी खरीद नहीं हो सकी।