{"_id":"5b6347224f1c1b923e8b4c88","slug":"201533232930-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने भर्ती के लिए लोको पायलट व टेक्नीशियन की संख्या बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने भर्ती के लिए लोको पायलट व टेक्नीशियन की संख्या बढ़ाई
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ पेज के लिए महत्वपूर्ण
----------------------
रेलवे ने भर्ती के लिए लोको पायलट व टेक्नीशियन की संख्या बढ़ाई
अब 26,502 की जगह 60,000 पदों पर की जाएगी नियुक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रेलवे ने सहायक लोको पायलट व टेक्नीशियन की भर्ती के लिए पदों की संख्या बढ़ा दी है। अब 26,502 की जगह 60,000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 9 अगस्त से शुरू होने वाली ऑनलाइन भर्ती परीक्षा से एक सप्ताह पहले रेलवे ने आवेदकों को बड़ी खुशखबरी दी है।
रेलवे ने अधिसूचना के जरिये पदों की संख्या बढ़ाने की जानकारी दी। यह भी सलाह दी है कि रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट को आवेदक लगातार चेक करते रहें। ग्रुप सी भर्तियों की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा की गई है। उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा के लिए रेलवे को 47 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं। इसमें सबसे अधिक आवेदक उत्तर प्रदेश के हैं। रेलवे को इन पदों के लिए यूपी से 9.5 लाख, बिहार से 9 लाख और राजस्थान से 4.5 लाख आवेदन मिले हैं।