फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   201 medals were awarded at the 68th convocation of Lucknow University

Noida News: लखनऊ विश्वविद्यालय के 68वें दीक्षांत समारोह में 201 पदक प्रदान किए गए

Thu, 11 Sep 2025 02:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
201 medals were awarded at the 68th convocation of Lucknow University
लखनऊ विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक कला प्रांगण के मैदान में आयोजित 68वें दीक्षांत समारोह में पदक पा
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक कला प्रांगण का मैदान बुधवार को मेधावियों की मेधा और पदकों की आभा से दमक उठा। विश्वविद्यालय का सर्वश्रेष्ठ चांसलर पदक अरिंदम चतुर्वेदी और चक्रवर्ती पदक आरजू नायाब को दिया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में हुए समारोह में वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद के पूर्व महानिदेशक वैज्ञानिक शेखर सी मांडे ने दीक्षांत भाषण दिया।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में कुल 201 पदक प्रदान किए गए। इनमें से 80 फीसदी यानी 157 पदक छात्राओं और 44 पदक छात्रों के खाते में गए। समारोह के दाैरान एक लाख 25 हजार विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। इनके साथ ही पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार को डाॅक्टरेट ऑफ साइंस (डीएससी) की मानद उपाधि दी गई। प्रमुख पदकों में अवंतिका राय को वाइस चांसलर गोल्ड मेडल (एनसीसी) दिया गया।
विज्ञापन

इनके अलावा लविवि की श्रद्धा यादव को नौ पदक, कमला नेहरू कॉलेज रायबरेली की चित्रा साहू को आठ, सिटी कॉलेज के रवि चंद को सात, हरदोई के दिव्य कृपाल कॉलेज की प्रियांशी यादव को छह और लविवि की दृष्टि जैन, प्रगति मिश्रा और पंडित जगन नाथ कॉलेज रायबरेली की आस्था श्रीवास्तव को छह-छह पदक प्रदान किए गए। इस माैके पर विभिन्न शिक्षकों की 11 पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि के ताैर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी माैजूद रहे। कुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने विवि की रिपोर्ट पेश की। मंच पर कुलसचिव डाॅ. भावना मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी और सभी डीन माैजूद रहे। समारोह का संचालन अंग्रेजी विभाग की शिक्षिका डाॅ. अंश शर्मा ने किया।

चार शिक्षकों को किया गया सम्मानित
नई परंपरा के तहत इस बार चार शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें सोशल वर्क के प्रो. राकेश द्विवेदी, प्रो. अनूप भारतीय, जूलाॅजी की प्रो. मोनीषा बनजी और बाॅटनी के डाॅ. प्रदीप कुमार शामिल रहे।

पदकों का संख्यावार विवरण

कुल पदक: 201
गोल्ड मेडल: 180

सिल्वर मेडल: 02
ब्रॉन्ज मेडल: 10

बुक प्राइज: 09

आंदोलन न करें, 75 फीसदी उपस्थिति का कड़ाई से करें पालन : राज्यपाल
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को 75 फीसदी उपस्थिति का पालन करना चाहिए। इससे कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को परीक्षा देने से रोका जाएगा। इस पर उन्हें आंदोलन नहीं करना चाहिए। इसके बजाय कक्षाओं में जाना चाहिए। कुलाधिपति ने अनुसंधान और नवाचार के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सरकार इसके लिए प्रयास कर रही है। विद्यार्थियों को काैशल विकास और नवाचार के माध्यम से देश को विकसित बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुसंधान में लगे रहने और एक मजबूत भारत के निर्माण में योगदान देते रहने के लिए कहा।

मेडल पाने वालों को माॅडल बनाकर दिखाना होगा : योगेंद्र उपाध्याय

उच्चशिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मेडल पाने वालों की जिम्मेदारी है कि वे समाज के सामने माॅडल बनकर उभरें। आने वाली पीढ़ी उनका अनुसरण करे। दीक्षांत में जिन विद्यार्थियों को उपाधियां मिली हैं, उनको उपादेयता भी साबित करनी होगी। स्नातकों से आग्रह किया कि वे समाज के लिए आदर्श बनें और राष्ट्र के 2047 तक विकसित देश बनने की राह प्रशस्त करें।

गांधी व बुद्ध के मूल्य अपनाते हुए आगे बढ़ें : डॉ. शेखर सी मांडे

मुख्य अतिथि डॉ. शेखर सी मांडे ने कहा कि दीक्षा लेने वाले विद्यार्थियों को भारत की दार्शनिक और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरणा लेनी चाहिए। महात्मा गांधी और गौतम बुद्ध के बताए मूल्य अपनाने चाहिए। ज्ञान की खोज के साथ चरित्र का विकास भी जरूरी है। डिग्री हासिल करने के बाद विद्यार्थी स्नातक न केवल अपने कॅरिअर में सफल हों, बल्कि जिम्मेदार और नैतिक नागरिक भी बनें। डॉ. मांडे ने दीक्षांत समारोह को छात्रों के जीवन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed