{"_id":"63ce6a7e0913dc665a49f04a","slug":"20-thousand-prize-fugitive-arrested-from-naxalite-area-noida-news-c-1-1-109890-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नक्सली एरिया से 20 हजार का इनामी भगोड़ा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नक्सली एरिया से 20 हजार का इनामी भगोड़ा गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दिलेरी दिखाते हुए बख्तरबंद गाडिय़ों में नक्सली एरिया में दबिश देकर भगोड़े बदमाश को गिरफ्तार किया है। बिहार पुलिस ने दिल्ली पुलिस को बख्तरबंद गाडिय़ां उपलब्ध कराई थीं। उसे उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह छठ पूजा करने अपने गांव आया था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ कीर्ति नगर में महिला को बंधकर बनाकर दिनदहाड़े लूटपाट की थी। कोर्ट ने आरोपी सूरज यादव को भगोड़ा घोषित किया हुआ था और दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित महिला 8 मार्च, 2013 को घर में अकेली थी। तभी उनका नौकर सूरज यादव अपने साथियों के साथ घर में घुसा। आरोपी ने महिला को चाकू के बल पर धमकाया और मारपीट करते हुए उसके हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद घर से कैश व जूलरी लूटकर फरार हो गए। कोर्ट ने सभी चारों आरोपियों को भगोड़ा घोषित कर दिया और दिल्ली पुलिस ने वर्ष 2018 में सभी पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। चारों आरोपी बिहार के नक्सली एरिया जमुई के रहने वाले हैं। अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर विजयपाल दहिया की देखरेख में एसआई योगेश तंवर व एएसआई राजेश कुमार की टीम इनकी तलाश कर रही थी।
पुलिस को 30 अक्तूबर को सूचना मिली थी कि आरोपी छठ पूजा करने अपने गांव में आएंगे। एसआई योगेश तंवर की देखरेख में पुलिस टीम जमुई भेजी गई। यहां पर स्थानीय पुलिस की मदद से जमुई के खारीक गांव में 31 अक्तूबर व एक नवंबर की रात दबिश दी और सूरज यादव को गिरफ्तार कर लिया। दबिश के लिए स्थानीय बिहार पुलिस ने बख्तरबंद गाडिय़ां उपलब्ध कराई थीं। आरोपी ने बताया कि लूटपाट करने के बाद वह साथियों के साथ पुणे भाग गया था और वहां ड्राइवर की नौकरी करने लगा था।
विज्ञापन
-- -- -- --