फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   20 thousand consumers including 500 industries will get uninterrupted electricity.

Noida News: पांच सौ उद्योगों समेत 20 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध बिजली

Wed, 19 Jun 2024 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
20 thousand consumers including 500 industries will get uninterrupted electricity.
पांच सौ उद्योगों समेत 20 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध बिजली
विज्ञापन

- ट्रांसमिशन की भंगेल एक्सटेंशन विद्युत उपकेंद्र शुरू, नहीं करना पड़ेगा कटौती का सामना
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पांच सौ उद्योगों समेत 20 हजार उपभोक्ताओं की बिजली की समस्या अब दूर हो जाएगी। ट्रांसमिशन का नया विद्युत उपकेंद्र शुरू हो गया है। इससे फेज दो क्षेत्र की एनएसईजेड, हौजरी कॉम्प्लेक्स की करीब 500 औद्योगिक इकाईयों समेत 82, 83, 93, 92 व गेझा समेत आसपास के गांवों व सोसाइटियों में निर्बाध बिजली मिलेगी। करीब दो साल से बन रहे भंगेल एक्सटेंशन को शुरू करा दिया गया है। फिलहाल यहां 63 एमबीए के एक ट्रांसफार्मर को फंक्शनल किया गया है। आगामी दस से पंद्रह दिनों में इतनी ही क्षमता का एक और ट्रांसफार्मर चालू कर दिया जाएगा।
अन्य सोर्स से भी जुड़ेंगे उपकेंद्र :
इस क्षेत्र में मौजूद सभी उपकेंद्रों को अन्य सोर्स से भी जोड़े जाएंगे। जिससे सभी उपकेंद्र आपस में कनेक्ट रहेंगे। किसी एक उपकेंद्र में तकनीकी खराबी या आपूर्ति से संबंधित किसी तरह की गड़बड़ी आती है तो दूसरे सोर्स से उपभोक्ताओं को आपूर्ति देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

अगले सप्ताह शुरू हो सकता है मेट्रो डिपो
अगले सप्ताह ग्रेटर नोएडा के मेट्रो डिपो के पास 220 केवीए का विद्युत उपकेंद्र शुरू हो जाएगा। फिनिशिंग और टेस्टिंग का काम चल रहा है। भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को कम से कम समय तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए उपकेंद्र शुरू होने से भंगेल के आसपास स्थित औद्योगिक सेक्टर व आवासीय सेक्टरों में विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा। उपभोक्ताओं को विद्युत किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। इसे अन्य सोर्स से जोड़ने पर भी काम होगा।
- राजीव मोहन, मुख्य अभियंता नोएडा जोन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed