फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   20 new swine flu cases detected; 68 undergoing treatment.

Noida News: स्वाइन फ्लू के 20 नए मरीज मिले, 68 का चल रहा इलाज

Sat, 05 Sep 2026 08:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
20 new swine flu cases detected; 68 undergoing treatment.
-जिले में अबतक स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या 259 हो गई
विज्ञापन

- 68 मरीज घर पर आइसोलेशन में करा रहे इलाज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को जिले में स्वाइन फ्लू के 20 नए मरीज मिले हैं। अब तक कुल मरीजों की संख्या 259 हो गई है। अधिकतर मरीजों का इलाज घर पर ही हो रहा है। शनिवार को 68 मरीज सक्रिय अवस्था में थे। फिलहाल अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या शून्य थी। अब तक स्वाइन फ्लू के किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि जिले में स्वाइन फ्लू के मरीज बढ़ जरूर रहे हैं लेकिन किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं हो रही है। यही वजह है कि मरीजों का इलाज घर पर ही आइसोलेट करके किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में रैपिड एंटीजन किट भिजवा दी गई है। ऐसे में यहां पर एंटीजन जांच की सुविधा उपलब्ध है। वहीं, आरटीपीसीआर की सुविधा चाइल्ड पीजीआई में उपलब्ध है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. प्रदीप कुमार शैलत ने बताया कि स्वाइन फ्लू एक श्वसन रोग है जो इंफ्लुएंजा ए (एच1एन1) वायरस के कारण फैलता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने पर हवा में मौजूद बूंदों के जरिए दूसरों तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed