{"_id":"68b6ed5d34fe13f939080d2f","slug":"20-new-cases-of-dengue-in-one-day-number-reaches-113-noida-news-c-1-gnd1002-3356859-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एक दिन में डेंगू के 20 नए मामले, 113 हुई संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एक दिन में डेंगू के 20 नए मामले, 113 हुई संख्या
विज्ञापन
6 मरीज अस्पताल में भर्ती, 34 हॉटस्पॉट बनाए गए
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा।
जिले में मंगलवार को डेंगू के 20 नए मामले आए। ऐसे में कुल मरीजों की संख्या 113 पहुंच गई है। मंगलवार को मलेरिया विभाग की टीम ने भंगेल व सलारपुर में निरीक्षण भी किया। सोमवार को डेंगू के 17 नए मामले आए थे।
मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि सबसे ज्यादा मरीज सलारपुर, भंगेल, चिपियाना, बरोला और कुछ सोसाइटियों से मिले हैं। टीमों को भेजकर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया है। सभी को फोन कर स्वास्थ्य के बारे पूछा जा रहा है। सभी की स्थिति ठीक है। छह मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इसमें से तीन जिला अस्पताल में हैं। अब तक कुल 34 हाटस्पॉट बनाए गए हैं। इनमें पाॅम ओलपिया, रॉयल नेस्ट, जेएम फ्लोरेंस, ग्राम बिसरख, गैलेक्सी नार्थ एवेन्यू, चिपियाना खुर्द, बरौला, सेक्टर-35 मोरना, होशियारपुर, सेक्टर-44 सदरपुर, रायपुर खादर, सलारपुर, भंगेल, सेक्टर-12,22, गढ़ी चौखड़ी, ममूरा, छिजारसी, चोटपुर, सोरखा, कासना, सूजरपुर व सेक्टर-15 आदि संवेदनशील क्षेत्र शामिल हैं। यहां पर टीम विशेष नजर बनाए हुए हैं।
निजी अस्पतालों को निर्देश
मलेरिया विभाग की ओर से सभी निजी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई डेंगू का मरीज आता है तो तुरंत उसकी रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट करें ताकि स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिल सके और आगे की योजना बनाई जा सके।