फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   20 beds reserved for black fungus in medical college

मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के लिए 20 बेड आरक्षित

Fri, 21 May 2021 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
20 beds reserved for black fungus in medical college
नूंह /पुन्हाना। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासनिक सचिवों और सभी उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा भी मौजूद रहे। इसके बाद उपायुक्त ने बताया कि सीएम ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया है। इसके इलाज के लिए जिले के नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में कम से कम 20 बेड रिजर्व रहेंगे। उपायुक्त ने बताया कि सीएम ने निर्देश दिए हैं कि यदि बीपीएल कार्ड धारक का कोई भी सदस्य कोरोना संक्रमित होता है तो उसका पूरा खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी। आयुष्मान भारत योजना में शामिल न होने वाले बीपीएल परिवारों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि अब जिले में कोरोना के मामले कम सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद भी जांचों की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए मुस्तैदी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस से निपटने के लिए पूरा प्रशासन प्रयासरत है। सीएम के साथ बैठक में पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनियां, मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी विवेक पद्म सिंह, जिला परिषद के सीईओ महावीर प्रसाद, डिप्टी सीईओ गजेंद्र सिंह, नगराधीश जयप्रकाश, सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव, उप सिविल सर्जन डा. बसंत दुबे, एसडीएम नूंह संजीव कुमार, एसडीएम तावडू़ डॉ. नरेश कुमार, एसडीएम पुन्हाना रणवीर सिंह, आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed