फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2 people swindled out of 43 lakh on pretext of high returns

Noida News: अधिक मुनाफे का झांसा देकर दो लोगों से 43 लाख की ठगी

Thu, 09 Jul 2026 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
2 people swindled out of 43 lakh on pretext of high returns
दोनों मामलों में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश कर कम समय में अधिक कमाई का झांसा देकर दो लोगों से करीब 43 लाख रुपये की ठगी कर ली। दोनों मामलों में जालसाजों ने पहले कम निवेश पर लाभ देकर विश्वास जीत लिया। इसके बाद दोनों से अलग-अलग खातों ने रकम जमा करा ली। दोनों मामलों में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में रहने वाले शख्स ने पुलिस से शिकायत की है कि अगस्त 2025 में एक महिला ने स्वयं को निवेश सलाहकार बताते हुए संपर्क किया और वॉट्सएप ग्रुप में जोड़कर ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए बेहतर रिटर्न का भरोसा दिलाया। भरोसा होने के बाद उन्होंने 29 अगस्त से 9 सितंबर 2025 के बीच 13.58 लाख रुपये बैंक खातों में भेज दिए। जब उन्होंने निवेश की राशि वापस लेने की कोशिश की तो बहाने बनाए जाने लगे और भुगतान नहीं किया गया। धोखाधड़ी होने का संदेह होने पर उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर-22 निवासी शख्स ने पुलिस को बताया कि दिसंबर में सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया और शेयर बाजार में निवेश से अधिक लाभ कमाने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद व्हाट्सएप पर निवेश संबंधी जानकारी और कथित प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद उन्होंने ठगों के बैंक खातों में 29.40 लाख रुपये जमा कर दिए। जब उन्होंने निवेश और लाभ की रकम निकालने की प्रक्रिया शुरू की तो ठगों ने अतिरिक्त 10 प्रतिशत राशि जमा करने की शर्त रख दी। असमर्थता जताने पर ठगों ने संपर्क समाप्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि संबंधित खातों को फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed