{"_id":"685c2447235fbf64a00798b0","slug":"2-lakh-fine-imposed-for-garbage-found-in-birundi-village-noida-news-c-23-1-vns1013-66241-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिरौंडी गांव में गंदगी मिलने पर 2 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिरौंडी गांव में गंदगी मिलने पर 2 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। बिरौंडी गांव का ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव में काफी ज्यादा गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर की। सफाई कार्य में लापरवाही बरतने और नियमित कूड़ा न उठाने पर जिम्मेदार फर्म मैसर्स विमलराज पर दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। ब्लैक लिस्ट करने के लिए चेतावनी नोटिस जारी किया है।
गांव में गंदगी मिलने पर फर्म पर कार्रवाई करने के अलावा एसीईओ ने विभाग की लापरवाही पर प्रबंधक/सहायक प्रबंधक और सफाई निरीक्षक का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा ही कार्यों में लापरवाही पर प्रबंधक/सहायक प्रबंधक को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण भी मांगा है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के निवासियों से कूड़े को इधर-उधर न फेंकने, कूड़ा डस्टबिन में ही डालने और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की है।