{"_id":"601d964d8ebc3e4a3b5fe500","slug":"2-injured-after-cylinder-blast-grnoida-news-noi5640014111","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा के कर्मचारियों की कैंटीन में फटे तीन सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा के कर्मचारियों की कैंटीन में फटे तीन सिलेंडर
विज्ञापन
टोल प्लाजा कर्मियों की कैंटीन में तीन सिलिंडर फटे, 2 घायल
दादरी। बील अकबरपुर गांव के पास पेरिफेरल एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के कर्मचारियों का खाना बनाने वाली कैंटीन में शुक्रवार को तीन सिलिंडर फटने से आग गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मौके पर मौजूद टोल कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर आसपास के लोगों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत फायर बिग्रेड की गाड़ी को मौके पर बुलाया। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया।
पुलिस के अनुसार, दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव बील अकबरपुर के पास रामकरण के मकान में टोल कर्मचारियों के खाना बनाने के लिए कैंटीन बनी है। कैंटीन में रामसिंह और बहादुर सिंह खाना बनाते हैं। शुक्रवार शाम दोनों खाना बना रहे थे। कुछ टोल कर्मचारी कैंटीन में बैठे हुए थे। अचानक तीनों सिलिंडर फट गए और कैंटीन में आग लग गई। रामसिंह और बहादुर सिंह आग की चपेट में आ गए। वीआईटी पुलिस चौकी प्रभारी एनपी सिंह का कहना है कि कारणों का पता किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।