{"_id":"5bdf2ea4bdec2262ae58eec8","slug":"191541353124-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पूरी नहीं हुई तो संसद का घेराव करेंगे जिले के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग पूरी नहीं हुई तो संसद का घेराव करेंगे जिले के लोग
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
मांग पूरी नहीं हुई तो संसद का करेंगे घेराव
-हाईवे को फोर लेन करने के लिए पांचवें दिन भी जारी रहा धरना
अमर उजाला ब्यूरो
नगीना। नूंह से अलवर सीमा तक रोड को फोरलेन व छह लेन बनाने के लिए पांचवें दिन क्षेत्रवासियों का धरना हुआ। दर्जनों गांव के लोगों ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचा हुआ है, जल्दी ही मांग माने जाने की संभावना है। वहीं धरने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर मांग नहीं पूरी की गई, तो संसद का घेराव किया जाएगा।
इलियास प्रधान की अध्यक्षता में मेवात विकास सभा के अध्यक्ष सलामुद्दीन ने कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग जायज है और संघर्ष जारी है। दिल्ली से नूंह वाया अलवर हाईवे बहुत पुराना है। नूंह से अलवर और भरतपुर पहुंचने में बड़ी दिक्कत होती है। एक्सीडेंट का भी डर रहता है। इस समस्या का हल निकलना ही चाहिए। वहीं जिला अलवर मेवात विकास मंच के सदर हारुन खान ने कहा कि रोजाना सड़क दुर्घटना में लोग मारे जा रहे हैं। हर साल सैकड़ों लोग मर जाते हैं, उसकी जिम्मेदार सरकार है। सरकार ने जल्द सड़क को चौड़ा करने के लिए कदम नहीं उठाया तो परिणाम भुगतने पड़ेंगे। आजादी के बाद से इस रोड को अपग्रेड हो जाना चाहिए था, लेकिन पिछली सरकारों की अनदेखी के कारण हमने अपने हजारों लोगों को गवां दिया। मास्टर अब्दुल वाहब ने कहा अपने-अपने गांवों में लोग विरोध प्रदर्शन महिलाओं और बच्चों के साथ करेंगे। जिले का इतिहास गौरवशाली रहा है, फिर भी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं रुका है। मंच का आंदोलन कामयाब होगा। अब तक सरकार ने बहुत विकास कार्य किए हैं, इसे भी जल्दी से पूरा करने की आवश्यकता है। सोहना अलवर हाईवे पर रोजाना कई दुर्घटनाएं हो रही है। इस साल भी सवा दो सौ मौतें हो चुकी हैं। पिछले 5 सालों में दो हजार से अधिक मौत हुई हैं।
फजरुदीन बेसर ने कहा कि गुरुग्राम से लेकर सोहना तक छह लेन बना हुआ है। लेकिन सोहना से अलवर तक सिंगल रोड है। इस मुद्दे को लेकर गांव-गांव जाया जाएगा और लोगों की तादाद बढ़ेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर वसीम मेवाती, सुमित बंचारी, अब्दुल सत्तार, मोहम्मद इकबाल, एजाज खान बिछोरिया, इलाही मंजूर, सलीम उलेटा, सब्बीर सरपंच, उमरद्दीन, लेखराज शर्मा, सहाबु मुलथान, अब्दुल कादिर, खलील, हाजी दीन मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
फोटो- नगीना के बडकली पर हाइवे बनाने के लिए आंदोलन करते क्षेत्रवासी।