{"_id":"5bdf2cccbdec22693b023f36","slug":"191541352652-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी छोड़ने का दावा करने वालों को बाहरी करार दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी छोड़ने का दावा करने वालों को बाहरी करार दिया
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
पार्टी छोड़ने का दावा करने वालों को बाहरी करार दिया
गुरुग्राम। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से सांसद दुष्यंत चौटाला और उनके अनुज दिग्विजय चौटाला की बर्खास्तगी के बाद मची हलचल के संबंध में पार्टी नेता डैमेज कंट्रोल करने में जुट गए हैं। इस सिलसिले में रविवार को इनेलो की गुरुग्राम जिला कार्यकारिणी आगे आई। इनेलो नेताओं ने मीडिया के समक्ष कार्यकारिणी की बैठक करके पार्टी छोड़ने वालों की सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया।
बैठक में इलाके के नेता एवं राज्य विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष गोपीचंद गहलोट ने दावा किया कि पूरी पार्टी बैठक में मौजूद है। एक भी पदाधिकारी ने पार्टी नहीं छोड़ी है। पार्टी छोड़ने का दावा करने वाले लोग वर्षों से लापता थे। वे पार्टी में सक्रिय नहीं थे। इस कारण उनका पार्टी छोड़ने का बयान पूरी तरह बेबुनियाद है। कहा गया, ऐसे लोग निज स्वार्थ के लिए पार्टी को बदनाम करने में लगे हैं।
बैठक में तमाम पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि पार्टी में चल रहे विवाद पर सभी टिप्पणी करने से बचें, क्योंकि यह पार्टी का नहीं बल्कि पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के परिवार का मामला है।
विज्ञापन
दूसरी ओर बैठक में 10 नवंबर को जिले के होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। इस सम्मेलन में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा शिरकत करेंगे। इनेलो ने सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) एवं अन्य मसलों पर राज्य सरकार के खिलाफ अभियान आरंभ कर रखा है। इस सिलसिले में सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। बैठक में जिला अध्यक्ष किशोर यादव समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।