फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   76 कॉलोनियों में सर्कल रेट 100 फीसदी से अधिक बढ़ा

76 कॉलोनियों में सर्कल रेट 100 फीसदी से अधिक बढ़ा

Fri, 28 Sep 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
76 कॉलोनियों में सर्कल रेट 100 फीसदी से अधिक बढ़ा
76 कॉलोनियों में सर्कल रेट 100 फीसदी से अधिक बढ़ा
विज्ञापन

गुरुग्राम। वित्तीय वर्ष 2018-19 में दूसरी बार जिला प्रशासन ने जमीन की सर्कल दर बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुग्राम तहसील की 76 कॉलोनियों में 100 फीसदी से अधिक सर्कल दर बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर लोगों से सुझाव मांगे गए हैं। आमतौर पर प्रस्तावित सर्कल दर ही लागू होता है। नई विकसित कॉलोनियों और सेक्टरों के भी इस बार सर्कल रेट तय किए गए हैं। हाल में निगम द्वारा अवैध से वैध की गई कॉलोनी के भी प्रशासन ने सर्कल रेट तय किए हैं।
दरअसल, रियल एस्टेट क्षेत्र में लगातार मंदी और फिर नोटबंदी की वजह से इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने सर्कल रेट कम कर दिए थे। एक बार 15 फीसदी और दूसरी बार में 5 फीसदी तक कमी की थी। लेकिन अब सरकार को लग रहा है कि अर्थव्यवस्था पटरी पर है। इस क्षेत्र में निवेश की दोबारा संभावना खुल गई है। इसे देखते हुए गुरुग्राम के बिजनेस मॉडल को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने नई दर जारी कर की है।
विज्ञापन

पूरे जिले में सबसे अधिक बढ़ोत्तरी गुरुग्राम तहसील के क्षेत्रों में की गई है। इस बार कही भी कटौती नहीं की गई है। कमर्शियल क्षेत्रों से सटे इलाके की रिहायशी दरों में भी इजाफा हुआ है। इस बार सेक्टर-एक से लेकर 23ए, 31, 38, 41 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जबकि अन्य सेक्टरों के कमर्शियल, रिहायशी और ऑफिस क्षेत्र में मामूली बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
कहां पर कितना हुआ रेट:
गुरुग्राम तहसील के रिहायशी (रुपये/वर्ग गज में)
क्षेत्र/गांव पहले अब (प्रस्तावित)
रेलवे फाटक से दौलताबाद 12000 21000
चार/आठ मरला 20000 48000
आचार्यपुरी 20000 27000
आदर्शनगर 17000 36000
अमर कॉलोनी 17000 21000
आनंद गार्डन 12000 24000
अर्जुन नगर 20000 24000
अशोकपुरी 17000 36000
बर्फखाना 26000 48000
भीमगढ़ खेड़ी 12000 24000
भीम नगर 17000 24000
चंदन नगर 18000 36000
सिविल लाइन की पीछे की साइड 34000 42000
दयानंद कॉलोनी 17000 24000
धनक बस्ती 9400 18000
ओल्ड डीएलएफ कॉलोनी 50000 54000
द्रोण विहार/फिरोज गांधी कॉलोनी 10000 21000
फ्रेंड्स कॉलोनी 30000 36000
गोपाल नगर/गांधी नगर 17500 33000
ईदगाह क्षेत्र/हीरानगर 17000 24000
जैकबपुरा 30000 48000
जवाहर नगर 20900 36000
ज्योतिपार्क 17000 30000
कीर्तिनगर 22000 36000
कृष्णा कॉलोनी 31000 36000
लक्ष्मण विहार 20000 27000
मदनपुरी/लक्ष्मी गार्डन 17000 30000
मनोहर नगर 17000 27000
मियां वाली कॉलोनी 31700 39000

यहां नहीं बढ़े सर्कल रेट
-सेक्टर-27, 28, 42, 43, 14, 15, 16, 17, 30,31,40, 21,22, 22ए 23, 23ए, 1 से 7 व 12, 12ए, 13, डीएलएफ फेस-1, सुशांत लोक-1, डीएलएफ फेस-2 व 4, साउथ सिटी-1, डीएलएफ फेस-3, नेशनल मीडिया सेंटर, पालम विहार, सेक्टर-33, 48, सेक्टर-104, 105, 106, 109, 110, 110ए से 115।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed