फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सेक्टर-33 अंडरपास 02 अक्तूबर से होगा शुरू

सेक्टर-33 अंडरपास 02 अक्तूबर से होगा शुरू

Tue, 21 Aug 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-33 अंडरपास 02 अक्तूबर से होगा शुरू
हेडिंग: सेक्टर-33 अंडरपास 2 अक्तूबर से होगा शुरू
विज्ञापन

अंडरपास में होगी वॉल पेंटिंग, टाइल्स का खर्चा बचेगा
सर्विस रोड को पक्का कराने के बाद ही खोला जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-33 अंडरपास का 92 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसे 2 अक्तूबर से खोलने की योजना है। साथ ही, सर्विस रोड को भी पक्का करके खोलने की बात सामने आ रही है। मंगलवार को प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन ने भी इसका निरीक्षण किया।
दरअसल, यह अंडरपास सेक्टर-24, 25ए, 32 व 33ए के चौराहे पर स्थित है। इसकी लंबाई 640 मीटर है जिसकी लागत 55.55 करोड़ रुपये है। इसे पूरा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है। नोएडा प्राधिकरण के जीएम राजीव त्यागी ने बताया कि अंडरपास का काम तेज गति से चल रहा है और इसे हर हाल में 2 अक्तूबर को शुरू करा दिया जाएगा। अंडरपास में टाइल्स का काम कराना था, लेकिन इसका हल निकालते हुए इसमें वॉल पेंटिंग कराने की योजना बनाई गई है। इससे पैसे की बचत भी होगी और काम भी जल्दी हो जाएगा। सर्विस रोड को शुरू करने के सवाल पर उन्होंने बताया कि सर्विस रोड अभी कच्चा बना है। लिहाजा, इसे बंद करा दिया गया है और इस पर कोलतार का काम कराने के बाद ही खोला जाएगा। संभावना है कि इसे भी 2 अक्तूबर तक खोल दिया जाए।
विज्ञापन

एनएच-24 तक हो जाएगा सिग्नल फ्री
सेक्टर-33 अंडरपास की सर्विस रोड शुरू होने पर एनएच-24 तक सिग्नल फ्री सफर का मौका मिलेगा। अगर वाहन चालक अडोब चौराहे से आएंगे तो उनको अंडरपास के सर्विस रोड के सहारे सेक्टर-33 चौराहा होते हुए एलिवेटेड रोड पर चढ़ने का मौका मिलेगा। वहां से सेक्टर-61 चौराहे से मामूरा, फोर्टिस होते हुए मॉडल टाउन अंडरपास और एनएच-24 तक आने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed